Home छत्तीसगढ़ महापाैर अम्बिका यदु का वार्ड एससी महिलाओं के लिए आरक्षित, सभापति योगेंद्र...

महापाैर अम्बिका यदु का वार्ड एससी महिलाओं के लिए आरक्षित, सभापति योगेंद्र सोलंकी के वार्ड से अब केवल महिलाएं ही लड़ पाएंगी….

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

रायपुर जिला प्रशासन ने बिरगांव नगर निगम के वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली है। राजधानी के शहीद स्मारक भवन में 40 वार्डों के आरक्षण के लिए पर्ची डाली गई। इस प्रक्रिया ने वर्तमान पार्षदों और महापौर की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। महापौर अम्बिका यदु का वार्ड अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया है। वहीं सभापति योगेंद्र सोलंकी के वार्ड में केवल महिला की चुनाव लड़ सकेगी।

बिरगांव नगर निगम की निर्वाचित सरकार का कार्यकाल एक फरवरी को पूरा हो रहा है। उससे पहले निर्वाचन की प्रक्रिया जारी है। इस बार चुनाव नये तरीके से होगी। इसके मुताबिक महापौर पार्षदों के बीच से ही चुना जाना है। मतलब महापौर की दावेदारी करने वालों को पहले अपने वार्ड में जीतना होगा।

महापाैर अम्बिका यदु अभी अछोली के हरि ठाकुर वार्ड वार्ड की मतदाता है। अभी यहां से प्रेमलाल चतुर्वेदी पार्षद हैं। नए आरक्षण के बाद यह वार्ड अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित हुआ है। वैसे ही सभापति योगेंद्र सोलंकी जिस ठाकुर प्यारेलाल वार्ड के पार्षद हैं अब वह केवल महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। यानी यहां से अब केवल महिला की चुनाव लड़ सकेगी। चाहे वह किसी भी वर्ग की हो।

महापौर ने कहा, चुनाव लड़ना पार्टी तय करेगी

बिरगांव की महापौर अम्बिका यदु अपनी दावेदारी को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं हैं। उन्होंने कहा, उनका चुनाव लड़ना या नहीं लड़ना उनकी पार्टी भाजपा को तय करना है। नेतृत्व का जैसा निर्णय होगा वैसा किया जाएगा।

अब ऐसी है 40 वार्डों में आरक्षण की स्थिति

अभी अनारक्षित वार्डों की संख्या 16 है। मतलब यहां से कोई भी चुनाव लड़ सकता है। वहीं 7 वार्ड किसी भी वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित है। अन्य पिछड़ा वर्ग की 7 सीटें और 3 सीटें पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए। एक सीट अनुसूचित जनजाति में सभी के लिए और एक सीट केवल वर्ग की महिलाओं के लिए। वहीं अनुसूचित जाति में 3 अनारक्षित और 3 महिलाओं के लिए आरक्षित वार्ड हैं।

जून में हो सकते हैं चुनाव

बिरगांव नगर निगम के लिए दिसम्बर में ही चुनाव होना था। कोरोना महामारी की वजह से प्रशासन उसकी तैयारियां नहीं कर पाया। राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक अब जून में नगरीय निकायों के चुनाव हो सकते हैं। इसके लिए निर्वाचक नामावली तैयार करने का कार्य 25 जनवरी से शुरु हुआ है। निर्वाचन नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन, दावे और आपत्तियां प्राप्त करने का कार्य 1 मार्च को और निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 26 मार्च को होगा।

किस वार्ड में कौन से वर्ग का उम्मीदवार होगा

वार्ड संख्यावार्ड का नामआरक्षण
1गुरु घासीदास वार्डअनारक्षित महिला
2डॉ. राजेंद्र प्रसाद वार्डSC
3दानवीर भामाशाह वार्डOBC
4स्वामी विवेकानंद वार्डOBC महिला
5राजीव गांधी वार्डअनारक्षित
6शहीद कौशल यादव वार्डअनारक्षित महिला
7रानी लक्ष्मीबाई वार्डअनारक्षित
8हरीठाकुर वार्डSC महिला
9मेटल पार्क वार्डअनारक्षित
10मां बंजारी धाम वार्डST महिला
11ठाकुर प्यारेलाल वार्डअनारक्षित महिला
12लाल बहादुर शास्त्री वार्डअनारक्षित
13पं. रविशंकर शुक्ल वार्डOBC
14गोवर्धन वार्डअनारक्षित
15छत्रपति शिवाजी वार्डSC
16मां शीतला वार्डअनारक्षित
17संत कबीर वार्डअनारक्षित
18ठाकुर देव वार्डअनारक्षित
19माधव राव सप्रे वार्डअनारक्षित
20पं. सुंदरलाल शर्मा वार्डअनारक्षित महिला
21कैलाश नगर वार्डOBC महिला
22डॉ. राधा कृष्णन वार्डSC
23संत रविदास वार्डअनारक्षित
24शहीद भगत सिंह वार्डअनारक्षित
25मां परमेश्वरी वार्डOBC
26शहीद वीर नारायण सिंह वार्डSC महिला
27जय बुढ़ा देव वार्डST
28मोहम्मद अब्दुल रऊफ वार्डअनारक्षित
29डॉ. भीमराव आम्बेडकर वार्डOBC
30भारत माता वार्डOBC
31शहीद चंद्रशेखर आजाद वार्डअनारक्षित
32महात्मा गांधी वार्डअनारक्षित
33डॉ. खूबचंद्र बघेल वार्डअनारक्षित महिला
34इंदिरा गांधी वार्डOBC
35सुभाष चंद्र बोस वार्डअनारक्षित
36पंडित जवाहरलाल नेहरु वार्डअनारक्षित
37मिनी माता वार्डअनारक्षित महिला
38मां कर्मा माता वार्डअनारक्षित महिला
39सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्डOBC महिला
40रविंद्रनाथ टैगोर वार्डOBC