Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, कई इलाकों में देर रात से हो रही...

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, कई इलाकों में देर रात से हो रही बारिश, हजारों क्विंटल धान भीगा…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम में बड़ा बदलाव हुआ है। उत्तर छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के कई जिलों में देर रात से बारिश हो रही है। जिसके चलते धान खरीदी केंद्रों में खुले में पड़े हजारों क्विंटल धान भीग गया है।

सरगुजा के अलावा लोरमी, पेंड्रा इलाके में बारिश हो रही है। इधर राजधानी रायपुर में भी सुबह-सुबह हल्की बारिश हुई। जिसके चलते लोगों को ठंड का एहसास हुआ। मौसम विशेषज्ञों की माने तो दक्षिण भारत से आ रही नमी के चलते प्रदेश के मौसम का मिजाज बदला है।

जिसके चलते उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश के आसार है। मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में बने सिस्टम का भी प्रभाव प्रदेश में देखने को मिल रहा है। प्रदेश में कल तक बादल रहने की संभावना है। वहीं बादल हटने के बाद प्रदेश में ठंड बढ़ेगी।