Home छत्तीसगढ़ महात्मा गांधी की पुण्यतिथिः मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया नमन, ट्वीट कर...

महात्मा गांधी की पुण्यतिथिः मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया नमन, ट्वीट कर कही ये बात…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शहीद दिवस के अवसर पर उन्हें नमन किया है। ट्वीट कर महात्मा गांधी के महान कार्यों को याद किया है।

सीएम बघेल ने ट्वीट कर लिखा कि तानाशाही, अत्याचार के बादल चंद पल अंधेरा तो कर सकते हैं, लेकिन सच्चाई और अहिंसा के सूरज के आगे उनको एक दिन नतमस्तक होना ही पड़ता है। गांधी जी आज भी हमारे दिलों में हैं। वो हर रोज़ फिर उनका कत्ल करने की कोशिश करते हैं, लेकिन हर रोज़ हार जाते हैं। शहीद दिवस पर कोटि-कोटि नमन।

महात्मा गांधी सहित देश के अमर शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि देश पर प्राण न्यौछावर करने वाले वीर बलिदानियों का ऋण कभी नहीं चुकाया जा सकता।

भारत की आजादी के लिए महात्मा गांधी के अतुल्य योगदान को याद करते हुए बघेल ने कहा कि गांधी जी ने पूरी दुनिया को दिखाया कि निर्भीकता से सत्य और अहिंसा के मार्ग पर डटे रहकर किस तरह बड़ा लक्ष्य हासिल किया जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बापू ने भारतीय समाज की बुनियाद को समझा और अंतिम व्यक्ति तक चिंता की। राज्य सरकार भी गांधी जी के दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए काम कर रही है। सशक्त इरादों के साथ आगे बढ़ने के लिए बापू के विचार मूल्य हमें सदा प्रेरित करते रहेंगे।