Home छत्तीसगढ़ बिलासपुर पुलिस का “ऑपरेशन मुक्ति” अभियान, 6 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे,...

बिलासपुर पुलिस का “ऑपरेशन मुक्ति” अभियान, 6 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, 120 किलो गांजा समेत दो कार जब्त…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

बिलासपुर। नशे के खिलाफ बिलासपुर पुलिस ऑपरेशन मुक्ति अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने 6 गांजा तस्करों को दबोचा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो कार भी जब्त किया है।

जानकारी के अनुसार बिलासपुर पुलिस ने रायपुर-बिलासपुर हाइवे पर घेराबंदी कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की कार से 120 किलो गांजा बरामद किया है। आरोपी ओडिशा से परिवहन कर मध्यप्रदेश जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि पुलिस को मुखबिर से गांजा तस्करी की सूचना मिली थी। जिसके बाद टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों को दबोचा है। जब्त गांजा की कीमत लाखों है। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।