Home छत्तीसगढ़ बिलासपुर : रसूखदार करदाताओं को निगम का लास्ट अल्टीमेटम! एक सप्ताह के...

बिलासपुर : रसूखदार करदाताओं को निगम का लास्ट अल्टीमेटम! एक सप्ताह के अंदर टैक्स जमा नहीं करने पर कुर्क होगी संपत्ति, नोटिस जारी…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

बिलासपुर। अवैध प्लाटिंग पर शिकंजा कसने के बाद अब टैक्स जमा नहीं करने वाले शहर के रसूखदार निगम के निशाने पर हैं। बिल और डिमांड नोटिस के बाद भी टैक्स जमा नहीं करने पर निगम ने 50 से ज्यादा बड़े और रसूखदार करदाताओं को लास्ट अल्टीमेटम देते हुए कुर्की कार्रवाई की चेतावनी दी है। इनपर निगम का करीब 5 करोड़ रुपए से अधिक का टैक्स का बकाया है। इसमें कई लोग 10-12 वर्षों से टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं।

दरअसल, दिसंबर से जनवरी तक निगम ने टैक्स वसूली के लिए करीब 5000 लोगों को नोटिस जारी किया था। जिममें से महज कुछ सौ लोगों ने ही निगम में टैक्स जमा किया। जबकि टैक्स जमा नहीं करने वालों की सूची में शहर के कई रसूखदार टॉप पर हैं। जिन पर करीब 5 करोड़ रुपए से अधिक का टैक्स वसूली बकाया है। इनमें से कई ऐसे हैं जिन्होंने 10-12 वर्षों से टैक्स जमा नहीं किया है। निगम ने सभी को पहले बिल नोटिस दिया, इसके बाद डिमांड नोटिस जारी किया, लेकिन इसके बावजूद 50 से ज्यादा बड़े और रसूखदार करदाताओं ने इस वित्तीय वर्ष संपत्ति, समेकित, जल समेत अन्य करों का भुगतान अब तक नहीं किया है।

छोटे करदाता तो टैक्स जमा कर रहे हैं, लेकिन बड़े करदाता टैक्स जमा करने से अभी भी परहेज कर रहे हैं। बड़े करदाताओं में मॉल, होटल, स्कूल, फैक्ट्री सहित अन्य व्यवसाय से जुड़े करदाता शामिल हैं। इसमें अकेले सिटी मॉल पर ही करीब सवा करोड़ रुपए का टैक्स वसूली बकाया है। इधर बार-बार नोटिस के बाद भी टैक्स जमा नहीं करने पर अब निगम ऐसे करदाताओं के खिलाफ एक्शन के मूड में है। निगम ने 50 से ज्यादा बड़े रसूखदार करदाताओं को लास्ट अल्टीमेटम देते हुए कुर्की की कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। निगम आयुक्त की माने तो सप्ताहभर के भीतर टैक्स जमा नहीं करने की स्थिति में इनके खिलाफ नगरपालिका अधिनियम के तहत कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी।