Home समाचार एशिया का सबसे बड़ा एयरो इंडिया शो का आगाज, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह...

एशिया का सबसे बड़ा एयरो इंडिया शो का आगाज, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले- अब हम ‘मेक फाॅर द वर्ल्ड’ पर करेंगे काम

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

बंगलूरू। एशिया का सबसे बड़ा एयरो इंडिया शो का आज आगाज हो गया। पांच फरवरी तक चलने वाले इस कार्यक्रम में भारत की ताकत दुनिया देखेगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि वैश्विक महामारी के बावजूद भी, मैं ये देखकर खुश हूं कि इस कार्यक्रम में इतनी बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया है।

भारत सैन्य और विमानन के क्षेत्र में दुनिया के अग्रणी देशों में आ रहा है। एयरो इंडिया 2021 में भारत की ताकत को दिखाया जाएगा और हमारे देश में रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्र के विविध अवसर हैं। राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि दुनिया का यह सबसे बड़ा स्वदेशी समझौता है। यह आत्मनिर्भर भारत के संकल्प पूरा होना बताया। इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत सेना के तीनों प्रमुख शामिल हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरो इंडिया कार्यक्रम को रक्षा और एयरोस्पेस के क्षेत्र में सहयोग का अद्भुत मंच बताया। पीएम ने कहा कि इन क्षेत्रों में किए जा रहे सुधारों से भारत के आत्मनिर्भर बनने के प्रयासों को बल मिलेगा। उन्होंने ट्वीट किया कि रक्षा और एयरोस्पेस के क्षेत्र में भारत में असीमित क्षमता है। इन क्षेत्रों में सहयोग के लिए एयरो इंडिया एक अद्भुत मंच है। भारत सरकार ने इन क्षेत्रों में भविष्य की दृष्टि से सुधार किए हैं जो आत्मनिर्भर बनने की हमारी कोशिशों को बल देगा।

एयरो इंडिया शो कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने प्रदेश के उद्योग मंत्री कवासी लखमा बैंगलुरु पहुंचे हैं। एयरो इंडिया शो में भारत में बने फाइटर प्लेन और इंक्युपमेंट प्रदर्शित किए जाएंगे। जहां 12 देशों की 78 विदेशी कम्पनियाँ भी इस कार्यक्रम में पहुँची है। इस कार्यक्रम में देश के फाइटर प्लेन आसमान मे अपनी कलाकृतियां दिखाएगी। वहीं छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री अपने प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए कार्यक्रम में शामिल हुए है एयरो इंडिया शो 3 से 5 फ़रवरी तक तीन दिनों तक बैंगलुरु मे चलेगा।