Home समाचार दिल्ली बॉर्डर पर कंटीले तारों, कीलों वाली बैरिकेडिंग पर मायावती ने उठाए...

दिल्ली बॉर्डर पर कंटीले तारों, कीलों वाली बैरिकेडिंग पर मायावती ने उठाए सवाल, कहा – हालात सामान्य करे सरकार…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि केंद्र किसानों की मांग पूरी करके हालात सामान्य करे क्योंकि किसानों के प्रति सरकार के रवैये के कारण संसद के बजट सत्र में जरूरी कामकाज प्रभावित हो रहा है।

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख ने ट्वीट कर कहा, ‘‘तीनों कृषि कानूनों की वापसी की वाजिब मांग को लेकर, खासकर दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे किसानों के प्रति सरकार के रवैये के कारण संसद के बजट सत्र में भी जरूरी कामकाज व जनहित के खास मुद्दे पहले दिन से ही काफी प्रभावित हो रहे हैं। केंद्र किसानों की मांग पूरी करके स्थिति सामान्य करे।’’

उन्होंने एक और ट्वीट में कहा, ‘‘आंदोलन कर रहे किसानों के बीच दहशत फैलाने के लिए दिल्ली की सीमाओं पर जो कंटीले तारों और कीलों की जबरदस्त बैरिकेडिंग की गई है, वह उचित नहीं है। इसके बजाए, यदि आतंकियों को रोकने के लिए ऐसी कार्रवाई देश की सीमाओं पर हो तो यह बेहतर होगा।’’

प्रदर्शनकारियों के आवागमन रोकने के लिए पुलिस की निगरानी में मजदूरों ने दिल्ली में सिंघू बॉर्डर पर मुख्य राजमार्ग के किनारे सीमेंट के अवरोधकों की दो कतारों के बीच लोहे की छड़ें लगा दी हैं।

1. तीन कृषि कानूनों की वापसी की वाजिब माँग को लेकर खासकर दिल्ली की सीमाओं पर आन्दोलित किसानों के प्रति सरकारी रवैये के कारण संसद के बजट सत्र में भी जरूरी कामकाज व जनहित के खास मुद्द पहले दिन से ही काफी प्रभावित हो रहे हैं। केन्द्र किसानों की माँग पूरी करके स्थिति सामान्य करे।


2. साथ ही, लाखों आन्दोलित किसान परिवारों में दहशत फैलाने के लिए दिल्ली की सीमाओं पर जो कंटीले तारों व कीलों आदि वाली जबर्दस्त बैरिकेडिंग की गई है वह उचित नहीं है। इनकी बजाए यदि आतंकियों आदि को रोकने हेतु ऐसी कार्रवाई देश की सीमाओं पर हो तो यह बेहतर होगा।

दिल्ली-हरियाणा राजमार्ग के एक अन्य हिस्से पर सीमेंट की अस्थायी दीवार बनाने से वह हिस्सा भी आंशिक रूप से बाधित हो गया है।