Home छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर में सारागांव चौक पर किसानों ने किया चक्का जाम, संतोषी...

राजधानी रायपुर में सारागांव चौक पर किसानों ने किया चक्का जाम, संतोषी नगर के पास कांग्रेस ने भी किया प्रदर्शन….

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

रायपुर। किसान आंदोलन को लेकर देशव्यापी चक्का जाम किया गया जा रहा है। राजधानी रायपुर में सारागांव चौक पर किसानों ने चक्का जाम किया है। किसानों ने दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में चक्का जाम किया है। ये लोग केंद्र सरकार के नए कृषि कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। नेशनल हाइवे में जाम के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं हैं।

इधर कांग्रेस ने भी राजधानी रायपुर में चक्काजाम किया है। कांग्रेस का चक्काजाम संतोषी नगर के पास किया जा रहा है। जिसमें सभी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष और कार्यकर्ता मौजूद हैं। बता दें कि आंदोलनरत किसानों ने पूर्व से ही 6 फरवरी को दोपहर 12 से 3 बजे तक देश के सभी राष्ट्रीय और राजमार्गों पर चक्काजाम की घोषणा की थी।

वहीं रायगढ़ में भी किसानों का चक्काजाम जारी है, किसानों ने रायगढ़-सराईपाली नेशनल हाइवे को जाम कर दिया है, यहां कांग्रेस ने भी किसानों के चक्काजाम का समर्थन किया है। प्रदर्शन में विधायक प्रकाश नायक, मेयर जानकी काटजू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हैं।