Home शिक्षा SBI Exam 2021: एसबीआई के 8500 पदों के लिए होने वाली भर्ती...

SBI Exam 2021: एसबीआई के 8500 पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा स्थगित

IMG-20251011-WA0045
IMG-20250614-WA0035
IMG-20250614-WA0034
IMG-20250614-WA0033
IMG-20250614-WA0032
IMG-20250614-WA0030
IMG-20250614-WA0031
IMG-20250614-WA0029
IMG-20250614-WA0028

IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

एसबीआई ने 8500 पदों के लिए होने वाली अप्रेंटिस भर्ती परीक्षा अप्रैल 2021 तक स्थगित दी है.

एसबीआई ने 8500 वैकेंसी के लिए जनवरी में आयोजित नहीं हो पाने वाली अप्रेंटिस भर्ती परीक्षा 2021 के लिए नोटिस जारी किया है. एसबीआई द्वारा जारी की गई नोटिस के मुताबिक जनवरी 2021 में होने वाली यह परीक्षा अप्रैल 2021 तक स्थगित दी गई है.

अप्रैल माह के बाद यह परीक्षा किन तारीखों पर होगी, यह नोटिस में नहीं बताया गया है. अप्रेंटिस भर्ती परीक्षा की तारीख की घोषणा होने के बाद आवेदन करने वाली उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड भी समय पर अपलोड कर दिए जाएंगे.

चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्थानीय भाषा परीक्षण के आधार पर परीक्षार्थियों का किया जाएगा.

स्टाइपेंड

अप्रेंटिस को पहले 1 वर्ष के दौरान 15,000 रुपये प्रति माह का स्टाइपेंड, दूसरे वर्ष के दौरान 16,500 रुपए प्रति माह और तीसरे वर्ष के दौरान 19,000 रुपए प्रति माह और अन्य साथ ही अन्य भत्ते भी मिलेंगे.

किस राज्य में कितनी वैकेंसी

गुजरात: 480

आंध्र प्रदेश: 620

कर्नाटक: 600

मध्य प्रदेश: 430

छत्तीसगढ़: 90

पश्चिम बंगाल: 480

ओडिशा: 400

हिमाचल प्रदेश: 130

हरियाणा: 162

पंजाब: 260

तमिलनाडु: 470

पांडिचेरी: 6

दिल्ली: 7

उत्तराखंड: 269

तेलंगाना: 460

राजस्थान: 720

केरल: 141

उत्तर प्रदेश: 1206

महाराष्ट्र: 644

अरुणाचल प्रदेश: 25

असम: 90

मणिपुर: 12

मेघालय: 40

मिजोरम: 18

नागालैंड: 35

त्रिपुरा: 30

बिहार: 475

झारखंड: 200

अपडेट्स के लिए इन वेबसाइट्स को करते रहे चेक

आप bank.sbi/careers या nsdcindia.org/apprenticeship या apprenticeshipindia.org या bfsissc.com पर अप्रेंटिस परीक्षा 2021 की लेटेस्ट अपडेट के लिए समय-समय पर विजिट करते रहें. अप्रेंटिस परीक्षा 2021 की लेटेस्ट जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट के कैरियर पेज को भी चेक करते रहें. https://hindi.news18.com/news/career