Home छत्तीसगढ़ रायपुर : ​​​​​​​ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 7 मार्च को रायपुर में...

रायपुर : ​​​​​​​ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 7 मार्च को रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल रविवार 7 मार्च को रायपुर जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। श्री बघेल 7 मार्च को पूर्वान्ह 11.30 बजे रायपुर से नगर पालिक निगम बीरगांव के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां बुधवारी बाजार में दोपहर 12 बजे आयोजित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करने के बाद राजीव आश्रय योजनांतर्गत पट्टा वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बीरगांव से दोपहर 12.45 बजे प्रस्थान कर दोपहर 1.10 बजे वापस मुख्यमंत्री निवास रायपुर लौट आएंगे।

नगर पालिक निगम बीरगांव में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, लोकसभा सांसद श्री सुनील सोनी और विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री श्री बघेल 7 मार्च को ही दोपहर 2.30 बजे अपने रायपुर स्थित निवास से कार द्वारा महादेव घाट रायपुरा के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां दोपहर 2.45 बजे मेहर समाज द्वारा आयोजित ‘संत शिरोमणी रविदास जयंती एवं मेहर युवक-युवती परिचय सम्मेलन‘ में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम के पश्चात् अपरान्ह 3.45 बजे महादेव घाट रायपुरा से भिलाई-3 के लिए प्रस्थान कर शाम 4.15 बजे भिलाई-3 मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।