Home छत्तीसगढ़ कोरोना के संदिग्ध मरीजों का पता लगाने एवं संक्रमित मरीजों के फालोअप...

कोरोना के संदिग्ध मरीजों का पता लगाने एवं संक्रमित मरीजों के फालोअप के लिए आरबीएसके एवं आयुष चिकित्सकों की टीम कर रही है सतत प्रयास

IMG-20251011-WA0045
IMG-20250614-WA0035
IMG-20250614-WA0034
IMG-20250614-WA0033
IMG-20250614-WA0032
IMG-20250614-WA0030
IMG-20250614-WA0031
IMG-20250614-WA0029
IMG-20250614-WA0028

IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM


बालाघाट- कोरोना संक्रमित एवं कोरोना के संदिग्ध मरीजों का पता लगाकर उन्हों आईसोलेट करने एवं उनका त्वरित उपचार प्रारंभ करने के लिए कलेक्टर श्री दीपक आर्य द्वारा आरबीएसके एवं आयुष चिकित्सकों की टीम बनाकर उन्हें सर्वे का कार्य सौपा गया है। जिले के प्रत्येक विकासखंड एवं नगरीय क्षेत्रों के लिए तीनतीन टीम बनायी गई है। इस प्रकार जिले में कुल 47 टीम बनाई गई है, जो घर-घर जाकर सर्वे एवं होम आईसोलेशन में रहे रहे कोरोना संक्रमित मरीजों का फालोअप ले रही है और मरीजों को जरूरी दवाओं का वितरण कर रही है।
इन टीमों द्वारा अपने-अपने सेक्टर में सर्वे एवं फालोअप का कार्य किया जा रहा है। चिकित्सकों की इन टीमों द्वारा घर-घर जाकर सर्दी, खांसी, बुखार के मरीजों का तापमान एवं आक्सीजन का लेवल चेक किया जा रहा है और कोरोना के संदिग्ध मरीज पाये जाने पर उन्हें तत्काल होम आईसोलेशन में अलग कर दिया जा रहा है। ऐसे मरीजों पर ग्राम आशा कार्यकर्त्ता एवं एएनएम की मदद से निगरानी रखी जा रही है और कोरोना के लक्षण पाये जाने पर उन्हें दवाओं का किट प्रदान किया जा रहा है।
कोरोना के जिन संदिग्ध मरीजों को चिन्हित कर होम आईसोलेशन में रखा गया है, यह टीम उन मरीजों से सम्पर्क कर उनके स्वास्थ्य पर भी निगरानी रख रही है। जरूरी होने पर ऐसे मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। चिकित्सकों की इन सर्वे टीमों को मरीजों के तापमान की जांच के लिए थर्मल स्केनर एवं आक्सीजन लेवल की जांच के लिए आक्सीमीटर एवं पीपीई किट भी उपलब्ध कराई गई है।