Home बालाघाट 67 मरीजों ने कोरोना को हराया, एक्टिव मरीजों की संख्या 945 हुई...

67 मरीजों ने कोरोना को हराया, एक्टिव मरीजों की संख्या 945 हुई 08 मई को 105 सेंपल कोरोना पाजेटिव आए

IMG-20251011-WA0045
IMG-20250614-WA0035
IMG-20250614-WA0034
IMG-20250614-WA0033
IMG-20250614-WA0032
IMG-20250614-WA0030
IMG-20250614-WA0031
IMG-20250614-WA0029
IMG-20250614-WA0028

IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM


08 मई 2021 को प्राप्त रिपोर्ट में बालाघाट जिले के 105 मरीजों के सेंपल कोरोना पाजेटिव पाए गए हैं। इस प्रकार जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 945 हो गई है। 08 मई को 67 कोरोना पाजेटिव मरीजों के ठीक हो जाने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी (डिस्चार्ज) दे दी गई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा मनोज पांडेय ने बताया कि बालाघाट जिले में 08 मई 2021 तक कुल 7701 मरीज कोरोना पाजेटिव पाए गए हैं। इनमें से 6710 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। 08 मई को 67 मरीजों के ठीक होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले मे 08 मई तक 46 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना पाजेटिव 945 मरीजों में से 699 मरीजों को होम आईसोलेशन में रखा गया है, 71 मरीजों को अस्पताल के आईसोलेशन बेड पर रखा गया है, 160 मरीजों को आक्सीजन सप्लाई वाले बेड पर और 15 मरीजों को आईसीयू में रखा गया है। बालाघाट जिले में 08 मई 2021 तक कोरोना टेस्ट के लिए 01 लाख 11 हजार 632 सेंपल लिए जा चुके हैं। जिले के अस्पतालों में कोरोना के संभावित 139 मरीज भर्ती हैं। आज 08 मई को कोरोना टेस्ट के लिए 1165 सैंपल एकत्र किए गए हैं. और आज 08 मई को 1124 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई है।
समाचार क्रमांक/077/356/2021/पटले