Home छत्तीसगढ़ भिलाई भाजपा महिला मोर्चा की लिस्ट जारी:स्वाति साहू को बनाया गया महामंत्री,...

भिलाई भाजपा महिला मोर्चा की लिस्ट जारी:स्वाति साहू को बनाया गया महामंत्री, सुषमा जेठानी समेत पांच को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी, ज्योति संभालेंगी कोष

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

भिलाई– छत्तीसगढ़ के भिलाई में भाजपा महिला मोर्चा की टीम खड़ी होनी शुरू हो गई है। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने स्वाति साहू को महामंत्री बनाया है। इससे पहले स्वाति मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा का दायित्व संभाल चुकी हैं। इनके अलावा 5 उपाध्यक्ष सहित जिला पदाधिकारियों की कार्यकारिणी सदस्यों के नामों की घोषणा कर दी गई है।

महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम शुक्ला की ओर से जारी की गई सूची में इनके अलावा पांच उपाध्यक्ष संध्या आचार्य, कांति वर्मा, योजना डहाके, आशा उमरे, सुषमा जेठानी बनाए गए हैं। जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी ज्योति मिश्रा को दी गयी है। जिला मंत्री का दायित्व राजेस्वरी रेड्डी, किरण भोंसले, प्रमिला सिंह, संस्कृति वर्मा, सरोज पाहिद, रेणु अग्रवाल को सौंपा गया है। सोशल मीडिया का प्रभारी रूपा दलाई और सहप्रभारी सरोज सिंह बनाया गया है। जिला मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी शीला गुप्ता को दी गयी है।

सभी मंडलों के पदाधिकारियों की घोषणा
इसी प्रकार महिला मोर्चा अध्यक्ष ने अपने सभी मंडल अध्यक्ष की सूची भी जारी की है। जिनमें रिसाली मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष कंचन सिंह पूरब मंडल अध्यक्ष हेमलता साहू पश्चिम मंडल, अध्यक्ष सीमा तिवारी वैशाली नगर, मंडल अध्यक्ष दीपमाला सिंह जामुल, मंडल अध्यक्ष रूपेस्वरी वर्मा कैम्प मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी साहू, खुर्सीपार मंडल अध्यक्ष केशरी साहू चरौदा मंडल अध्यक्ष पुष्पा गेंड्रे कुम्हारी मंडल अध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर को बनाया गया है।