Home छत्तीसगढ़ PM आवास के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार:24 ग्रामीणों की राशि...

PM आवास के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार:24 ग्रामीणों की राशि ले ली और नहीं बनाए मकान, भानुप्रतापपुर से गीदम पुलिस ने पकड़ा

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

राहुल बंसोड (सिटी रिपोर्टर रायपुर)

दंतेवाड़ा जिले की गीदम पुलिस ने प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों का पैसा गबन करने वाले एक फर्जी ठेकेदार को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि, बागमुंडी पनेड़ा के 24 ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास की राशि वसूलने व गबन करने के मामले में ठेकेदार के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुटी। ठेकेदार के खिलाफ तथ्य सही पाए जाने के बाद उसे कांकेर जिले के भानूप्रतापपुर से गिरफ्तार किया गया है। जिसे सलाखों के पीछे भी भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि भानुप्रतापपुर का रहने वाला सूर्यकांत उसारे ने पीएम आवास बनाने के नाम पर राशि निकाल ली। किसी का आवास अधूरा छोड़ दिया तो किसी का बनाया ही नहीं। लेकिन सारी रकम निकाल ली। ग्रामीणों को जब राशि गबन होने की जानकारी मिली तो सभी के होश उड़ गए।

शिकायत की भनक लगते ही आरोपी फरार हो गया था। दंतेवाड़ा DSP आशारानी ने बताया कि, पता तलाश हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया था। घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को दंतेवाड़ा न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल दाखिल किया गया।