Home बालाघाट किसानों को कृषि कार्य के लिए सुविधाओं का लगातार हो रहा प्रयासः...

किसानों को कृषि कार्य के लिए सुविधाओं का लगातार हो रहा प्रयासः पुष्पा बिसेन

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

वारासिवनी । मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के 44 जिलों के 77 लाख किसानों के खाते में 1540 करोड़ रुपये की राशि सिंगल क्लिक से डाली गई। इस संबंध में मुख्य कार्यक्रम भोपाल के मिंटो हॉल में वर्चुअल रुप में आयोजित किया गया था। वहीं तहसील स्तर पर यह कार्यक्रम तहसील कार्यालय के सभा कक्ष में आयोजित किया गया।तहसील स्तर पर तहसील कार्यालय में पूर्व विधायक डॉ. योगेन्द्र निर्मल, प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व मंत्री निरंजन बिसेन व जनपद पंचायत वारासिवनी की पूर्व अध्यक्ष पुष्पा बिसेन के आतिथ्य में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में बिसेन दंपती में कन्याओं के चरण धोकर व उन्हें तिलक कर उनकी पूजा की। वहीं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व संविधान निर्माता डॉण् भीमराव आंबेडकर के छाया चित्र पर माल्यार्पण किया।इस दौरान वर्चुअल स्क्रीन पर भोपाल में आयोजित कार्यक्रम का नजारा उपस्थित अतिथियों व किसानों द्वारा देखा व सुना गया। जिसमें मुख्यमंत्री

शिवराज सिंह चौहान के उद्बोधन को सभी ने सुना। इस मौके पर अतिथि पुष्पा बिसेन ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लगातर किसानों को कृषि कार्य के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा व प्रदेश सरकार किसानों की भलाई के लिए दृढ़

संकल्पित है। इसीलिए केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा किसान सम्मान निधि के रुप में किसानों के खातों में दो-दो हजार रुपये की राशि प्रदान कर रही हैं। आज जो राशि किसानों के खाते में डाली गई हैं वह वर्ष 2021-22 की राशि हैं।उन्होंने कहा कि किसान खुशहाल होगा तो देश खुशहाल होगा। कृषि के लिए किसानों को सशक्त बनाने के लिए उन्हें उन्नातशील खेती करने के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं, बिजली, पानी, उन्नात बीज, खाद आदि सभी उपलब्ध कराया जा रहा है। किसानों की मेहनत के कारण प्रदेश को लगातार कृषि कर्मण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।इस अवसर पर तहसीलदार राजेन्द्र टेकाम, नायब तहसीलदार प्रतिभा पटेल, जनपद पंचायत, तहसील कार्यालय के सभी कर्मचारियों के साथ किसान भी उपस्थित रहे।