Home छत्तीसगढ़ आरागाही के अनति देवी के लिए उजियारा लेकर आया मुख्यमंत्री का भ्रमण

आरागाही के अनति देवी के लिए उजियारा लेकर आया मुख्यमंत्री का भ्रमण

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

मुख्यमंत्री बघेल का ग्राम आरागाही में भ्रमण वहां के निवासी दृष्टिबाधित बच्चों की मां अनति देवी की जिन्दगी के लिए उजियारा लेकर आया। गौरतलब है कि प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री बघेल का आज रामानुजगंज विधानसभा अंतर्गत ग्राम आरागाही में पड़ाव हुआ।

मुख्यमंत्री बघेल को इस दौरान ग्राम आरागाही के दृष्टिबाधित बच्चों की मां अनति देवी ने अपनी आप-बीती सुनाई। इसे सुनकर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि उनके दोनों दृष्टिबाधित बच्चों के इलाज के लिए शासन की ओर से हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने श्रीमती अनति देवी को आश्वस्त किया कि उनके बच्चों के इलाज में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। मुख्यमंत्री बघेल ने मौके पर ही संबंधित विभाग के अधिकारियों को दृष्टिबाधित बच्चों के समुचित इलाज के लिए तत्परता पूर्वक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।