Home छत्तीसगढ़ CG के लिए गर्व की बात है के संदीप श्रीवास्तव को मिला...

CG के लिए गर्व की बात है के संदीप श्रीवास्तव को मिला आईफा अवार्ड मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी बधाई, कहा- CG को उन पर गर्व है

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

 इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकेडमी (IIFA) अवॉर्ड्स 2022 इस बार अबू धाबी में आयोजित हुआ. अवॉर्ड फंक्शन में बॉलीवुड सितारों की धूम रही. सलमान खान, अनन्या पांडे, सारा अली खान से लेकर बॉलीवुड के कई सितारों ने आईफा में अपने धमाकेदार अंदाज से रौनक जमाई. इस अवॉर्ड फंक्शन में छत्तीसगढ़ के संदीप श्रीवास्तव को अवॉर्ड मिला है.

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के संदीप श्रीवास्तव को फ़िल्म शेरशाह में स्क्रीन प्ले के लिए IIFA अवॉर्ड मिला है‌. इसे लेकर सीएम भूपेश बघेल ने संदी को बधाई दी है.

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि हमारे बिलासपुर के संदीप श्रीवास्तव को फ़िल्म शेरशाह के स्क्रीनप्ले के लिए IIFA अवॉर्ड मिला है‌. उन्हें बहुत बधाई.