Home जिलों से अवैध खनन रोकने गए DSP को डंपर से कुचलकर मार डाला, हरियाणा...

अवैध खनन रोकने गए DSP को डंपर से कुचलकर मार डाला, हरियाणा के नूंह की घटना

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

DSP Murder in Nooh : हरियाणा में खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। उन्हें पुलिस और कानून-व्यवस्था का कोई डर नहीं है। नूंह में खनन रोकने के लिए दल-बल के साथ पहुंचे डीएसपी की हत्या 

DSP mrdered in Nooh : हरियाणा में खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। उन्हें पुलिस और कानून-व्यवस्था का कोई डर नहीं है। नूंह में खनन रोकने के लिए दल-बल के साथ पहुंचे डीएसपी की हत्या कर दी गई है। अवैध खनन की जानकारी मिलने पर उसे रोकने के लिए मौके पर पहुंचे थे लेकिन खनन माफिया के लोगों ने डीएसपी सुरेंद्र सिंह बिश्नोई पर डंपर चढ़ाकर उन्हें मार डाला। डीएसपी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

इसी साल रिटायर होने वाले थे डीएसपी
आरोपियों को दबोचने के लिए तलाशी अभियान चला रही है। खनन मंत्री मूलचंद्र शर्मा ने कहा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। मंत्री ने कहा कि नूंह में खनन पर पुलिस कार्रवाई करती रही है। डीएसपी इसी साल रिटायर होने वाले थे। हरियाणा पुलिस ने अपने ट्वीट में कहा है कि वह दोषियों को नहीं बख्शेगी। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए डीएसपी को इंसाफ दिया जाएगा। हरियाणा पुलिस ने डीएसपी के परिवार के साथ अपनी संवेदना जताई है। अवैधन खनन की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी दिन के करीब 12 बजे अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे थे।