Home देश राजस्थान में अनूठा रक्षा बंधन, महिला ने बांधी मरते हुए लेपर्ड को...

राजस्थान में अनूठा रक्षा बंधन, महिला ने बांधी मरते हुए लेपर्ड को राखी

IMG-20251011-WA0045
IMG-20250614-WA0035
IMG-20250614-WA0034
IMG-20250614-WA0033
IMG-20250614-WA0032
IMG-20250614-WA0030
IMG-20250614-WA0031
IMG-20250614-WA0029
IMG-20250614-WA0028

IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

अपने भाइयों को राखी बांधने जा रही थी महिला, इसी दौरान घायल लेपर्ड को देखकर उसे राखी बांधकर जिंदगी बचने की कामना की. इसका वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो वायरल हो रहा है.

डीएनए हिंदी: रक्षा बंधन (Raksha Bandhan) के दिन सभी बहनों ने अपने भाइयों को राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की, लेकिन राजस्थान (Rajasthan) में रक्षा बंधन का एक अनूठा ही मामला सामने आया है. यहां एक मरते हुए गुलदार (Leopard) को राखी बांधकर उसके ठीक होने की कामना की. हालांकि महिला की प्रार्थना काम नहीं आई और उपचार के बावजूद लेपर्ड ने एक घंटे बाद दम तोड़ दिया. महिला का लेपर्ड को राखी बांधने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

भाइयों को राखी बांधने जा रही थी महिला
दरअसल ये पूरा मामला राजस्थान के राजसमंद (Rajsamand) जिले की कुंभलगढ़ (Kumbhalgarh) विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार के दिन का है. आमेट तहसील एरिया में एक घायल लेपर्ड पाया गया, जो चल भी नहीं पा रहा था. इसी दौरान एक महिला रक्षाबंधन होने के कारण अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए पीहर (मायके) जा रही थी. रास्ते में लेपर्ड को देखकर महिला रूक गई.

एक यूजर ने लिखा, ‘ऐसा ही होना चाहिए। हमें जंगलों और वन्य जीवन के साथ सह-अस्तित्व की जरूरत है। भगवान ने सभी प्रकार के जीवन बनाए हैं और दुनिया केवल इंसानों के लिए नहीं है।’ वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, ‘राखी बांधना प्रतीकात्मक है, प्यार और स्नेह बहुत सुंदर है। जैसा कि महिला ने दिखाया और हमारे जंगलों की देखभाल करने वाले सभी कर्मचारियों के लिए एक बड़ी तालियां।’