Home छत्तीसगढ़ युवा अपनी ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग कर समाज के नवनिर्माण...

युवा अपनी ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग कर समाज के नवनिर्माण में अहम् भागीदारी निभाएं: मुख्यमंत्री श्री बघेल

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

मुख्यमंत्री ने राजीव युवा मितान क्लब के जिला समन्वयकों को किया सम्बोधित

ग्रामीण औद्योगिक पार्कों में अब समूह ही नहीं अपितु इच्छुक युवा उद्यमी अथवा व्यक्ति को भी जोड़ने शासन की महत्वपूर्ण पहल

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज शाम यहां अपने निवास कार्यालय में राजीव युवा मितान क्लब के जिला समन्वयकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि युवा में असीम शक्ति निहित है। वे अपनी मूल संस्कृति से जुड़े रहकर क्षेत्र व समाज के नवनिर्माण में ऊर्जा का भरपूर उपयोग करें और इनके प्रगति में अहम् भागीदारी निभाएं।


मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस दौरान गौठानों में स्थापित ग्रामीण औद्योगिक पार्क में समूह ही नहीं अपितु इच्छुक युवा उद्यमी अथवा व्यक्ति को भी जोड़ने के लिए शासन की ओर से महत्वपूर्ण पहल होने की बात कही। जिससे कोई भी ग्रामीण अथवा युवा बेरोजगार अपने चिन्हांकित व्यवसाय व धंधा के तहत आयमूलक गतिविधियों का संचालन कर स्वयं अधिक से अधिक आय अर्जित कर सके। 
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आगे कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी के युवा भारत के सपने को साकार करने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य में राजीव युवा मितान क्लब योजना की शुरूआत की है। इसका उद्देश्य राज्य के युवाओं को संगठित करके उनकी ऊर्जा का उपयोग नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने में करना है। उन्होंने इस दौरान राजीव युवा मितान क्लब की सक्रियता को बढ़ाने विशेष जोर दिया। इसके तहत उन्होंने गांव-गांव में क्लबों के शीघ्रता से गठन और वहां युवाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ की संस्कृति, पर्यावरण, खेल को आगे बढ़ाने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और लोगों को इसका लाभ दिलाने में अहम् भागीदारी निभाने के लिए कहा। 
जिला समन्वयक – राजीव युवा मितान क्लब के प्रतिनिधि मंडल को मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा तथा संसदीय सचिव सुश्री शकुन्तला साहू, संसदीय सचिव श्री कुंवर सिंह निषाद, विधायक श्री देवेन्द्र यादव, विधायक श्री रामकुमार यादव, विधायक श्री विनय भगत ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर संसदीय सचिव डॉ. रश्मि आशीष सिंह, विधायक श्री पुरूषोत्तम कंवर सहित राज्य भर से राजीव युवा मितान क्लब के जिला समन्वयक उपस्थित थे।