Home जानिए राजनीतिक फंडिंग के मामले में आईटी विभाग की बड़ी कार्रवाई, मुंबई में...

राजनीतिक फंडिंग के मामले में आईटी विभाग की बड़ी कार्रवाई, मुंबई में 8 जगहों पर छापेमारी

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

Income tax raid in Mumbai: आयकर विभाग ने राजनीतिक फंडिंग के मामले में मुंबई में 8 जगहों पर छापेमारी की है. यह दो हजार करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का मामला है. जो लोग छोटी-छोटी राजनीतिक पार्टियों को डोनेशन देकर उनसे कैश लेते थे, उनके यहां छापेमारी चल रही है.

हाइलाइट्स

जो लोग छोटी-छोटी राजनीतिक पार्टियों को डोनेशन दे कर उनसे कैश लेते थे, उनके यहां छापेमारी चल रही है
राजनीतिक पार्टियां चार से पांच प्रतिशत कमीशन लेकर डोनेशन को कैश में बदल देती थी
यह दो हजार करोड़ रुपये के टैक्स चोरी का मामला है

मुंबई. राजनीतिक फंडिंग के मामले आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. आईटी विभाग ने इस मामले में मुंबई में 8 ठिकानों पर छापेमारी की है. जो लोग छोटी-छोटी राजनीतिक पार्टियों को डोनेशन देकर उनसे कैश लेते थे, उनके यहां छापेमारी चल रही है. यह दो हजार करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का मामला है. इस मामले में 87 छोटी-छोटी राजनीतिक पार्टियों पर पूरे देश में छापेमारी हुई है. दरअसल, चुनाव आयोग ने रजिस्टर्ड अनाधिकृत राजनीतिक पार्टियों की जानकारी आईटी विभाग को दी थी. इसमें ये राजनीतिक पार्टियां चार से पांच प्रतिशत कमीशन लेकर डोनेशन को कैश में बदल देती थीं. इस मामले में आईटी विभाग के रडार पर कुछ चार्टर्ड अकाउंटेंट भी हैं.

चुनाव आयोग ने जून में सीबीडीटी को पत्र लिखकर ऐसी 11 छोटी-छोटी राजनीतिक पार्टियों की सूची सौंपी थी. पत्र में इन राजनीतिक पार्टियों द्वारा फंडिंग में दुरुपयोग की शिकायत की गई थी. ये पार्टियां फंड के नाम पर गलत तरीके से मोटी रकम इकट्ठा करती थीं. इसी साल निर्वाचन आयोग ने ऐसी पार्टियों का पंजीकरण रद्द करने का आदेश दिया था. ये पार्टियां पंजीकृत तो थीं लेकिन अस्तित्व में नहीं थीं. कार्रवाई में उनके पतों पर भेजी गई डाक वापस आ गई. ये पार्टियां अवैध तरीके से डोनेशन ले रही थीं और उसमें गड़बड़ी कर रही थीं. ऐसी पार्टियों की वित्तीय जांच करने के लिए कहा गया था. इसी को आधार बनाकर आईटी विभाग देश के विभिन्न भागों में छापेमारी कर रहा है. आईटी विभाग ऐसी पार्टियों के एंट्री ऑपरेटरों पर भी छापेमारी कर रहा है.

आयकर विभाग ने सायन इलाके में एक झोपड़पट्टी पर भी छापेमारी की है. इनके अलावा महाराष्ट्र के ही औरंगाबाद में भी लगातार दूसरे दिन छापेमारी जारी है. मिड डे मील डिलीवरी करने वाले व्यापारी सतीश व्यास के घर, कार्यालय और होटल पर छापेमारी की जा रही है. राजस्थान के स्कूलों में मिड डे मील से जुड़े स्कैम का लिंक औरंगाबाद से माना जा रहा है. राजनीतिक फंडिंग के मामले में कल दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, बेंगलुरु में इनकम टैक्स की रेड चली थी. आईटी ने देशभर के 100 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की है.