Home जानिए Oppo F21s Pro भारत में 15 सितंबर को होगा लॉन्च, पहले ही...

Oppo F21s Pro भारत में 15 सितंबर को होगा लॉन्च, पहले ही कंफर्म हो गए ये फीचर्स

IMG-20251011-WA0045
IMG-20250614-WA0035
IMG-20250614-WA0034
IMG-20250614-WA0033
IMG-20250614-WA0032
IMG-20250614-WA0030
IMG-20250614-WA0031
IMG-20250614-WA0029
IMG-20250614-WA0028

IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

Oppo F21s Pro फोन को भारत में 15 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा. ओप्पो इस फोन में अपने सेगमेंट का पहले माइक्रोलेंस कैमरा देगी जो कि 30x मैगनिफिकेशन के साथ आएगा. ओप्पो ने ट्वीट के ज़रिए इस बात की जानकारी दी है,

हाइलाइट्स

Oppo F21s Pro की लॉन्च डेट सामने आ गई है, और इसे भारत में 15 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा.
इस फोन में अपने सेगमेंट का पहले माइक्रोलेंस कैमरा होगा जो कि 30x मैगनिफिकेशन के साथ आएगा.
ओप्पो F21s Pro के लेफ्ट साइड पर वॉल्यूम रॉकर और सिम ट्रे दी जाएगी.

ओप्पो जल्द अपना नया स्मार्टफोन ओप्पो F21s Pro (Oppo F21s Pro) लॉन्च करने के लिए तैयार है. कंपनी के इस फोन को भारत में 15 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा. ओप्पो इस फोन में अपने सेगमेंट का पहले माइक्रोलेंस कैमरा देगी जो कि 30x मैगनिफिकेशन के साथ आएगा. ओप्पो ने ट्वीट के ज़रिए इस बात की जानकारी दी है, और साथ ही इसकी माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है. फोटो देखा जाए तो डिस्प्ले के लेफ्ट साइड पर होल-पंच कटआउट मिलता है, जिसे लेकर उम्मीद की जा रही है कि ये सेल्फी कैमरा होगा.

माइक्रोसाइट से इस बात की जानकारी मिली है कि ओप्पो F21s Pro में 64 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर AI कैमरा दिया जाएगा. लैंडिंग पेज से मालूम हुआ है कि फोन ऑर्बिट लाइट सपोर्ट के साथ आएगा, जो कि सेकेंडरी कैमरा लेंस पर रिंग लाइट की तरह होगा.

फोटो को देखने पर मालूम हुआ है कि फोन का रियर पैनल ग्लो डिज़ाइन के साथ आएगा.इसके अलावा ये भी देखा गया है कि ओप्पो F21s Pro के लेफ्ट साइड पर वॉल्यूम रॉकर और सिम ट्रे दी जाएगी.

आने वाले फोन में राइड साइड में पावर बटन देखा गया है.  फोन के नीचे की ओर USB Type C पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक, माइक्रोफोन और स्पीकर ग्रिल मिलता है.

इस सीरीज़ में दो और फोन है शामिल…
बता दें कि इस सीरीज़ में F21 Pro, F21 Pro 5G पहले से मौजूद हैं. ओप्पो ने ओप्पो F21 प्रो, F21 प्रो 5जी को अप्रैल में लॉन्च किया था.

कंपनी के F21 Pro में 6.4 इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जो कि HD+ रेजोलूशन के साथ आती है. साथ ही ये 90Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैंपलिंग के साथ आती है.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें NewsBharat24x7 हिंदी | आज की ताजा खबर, न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट हिंदी |