Home जानिए Gold Price Today: सोना 303 रुपये टूटा, चांदी की बढ़ी चमक, चेक...

Gold Price Today: सोना 303 रुपये टूटा, चांदी की बढ़ी चमक, चेक करें लेटेस्ट रेट्स

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

Gold Price Silver Rate Latest Updates Today 15 September 2022: दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 303 रुपये टूटकर 50,290 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया.

हाइलाइट्स

सोने का भाव जानने के लिए इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल दें.
सोना 303 रुपये के नुकसान के साथ 50,616 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद
चांदी 27 रुपये की मजबूती के साथ 57,457 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद

नई दिल्ली. भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में कमी आई है. वहीं चांदी महंगी हुई है. दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने (Gold) की कीमत में 303 रुपये की गिरावट आई. वहीं, चांदी की कीमतों में आज 27 रुपये की मामूली तेजी दर्ज की गई. एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) ने यह जानकारी दी है.

जानें क्‍या है आज सोने का दाम?
दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 303 रुपये के नुकसान के साथ 50,616 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,593 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.

आज कितने पर पहुंच गई चांदी?
वहीं, चांदी 27 रुपये की मजबूती के साथ 57,457 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. चांदी का पिछला बंद भाव 57,430 रुपये प्रति किग्रा था.

सोने का रेट जानना है बेहद आसान
गौरतलब है कि आप इन रेट्स को आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा, जिसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं.

सोने की शुद्धता की जांच कैसे करें
आप घर बैठे बीआईएस केयर ऐप (BIS Care App) के जरिए सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं. अगर सोने का लाइसेंस नंबर, हॉलमार्क या रजिस्ट्रेशन नंबर गलत है तो आप इसकी शिकायत सीधे सरकार को कर सकते हैं. शिकायत दर्ज होने के बाद इस मामले में क्या कार्रवाई हुई इसकी जानकारी भी आपको मिलती रहेगी.

जेम्स और ज्वेलरी के निर्यात में मामूली गिरावट
बता दें कि देश का जेम्स और ज्वेलरी निर्यात जुलाई में एक साल पहले के समान महीने की तुलना में मामूली घटकर 24,913.99 करोड़ रुपये रह गया. जेम्स एंड ज्वेलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल यानी जीजेईपीसी (GJEPC) ने गुरुवार (25 अगस्त, 2022) को यह जानकारी दी. एक साल पहले समान महीने में जेम्स और ज्वेलरी निर्यात 25,157.64 करोड़ रुपये रहा था.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें NewsBharat24x7 हिंदी | आज की ताजा खबर, न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट हिंदी |