Home मनोरंजन मलाइका अरोड़ा के शो में अरबाज खान संग शामिल होंगे अर्जुन कपूर?...

मलाइका अरोड़ा के शो में अरबाज खान संग शामिल होंगे अर्जुन कपूर? धमाकेदार होने वाला है ‘Arora Sisters’

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

Arbaaz Khan and Arjun Kapoor In Arora Sister: मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अमृता अरोड़ा (Amrita Arora) का आने वाला वेब शो ‘अरोड़ा सिस्टर्स’ (Arora Sisters) काफी धमाकेदार होने वाला है. खबरों की मानें तो इस शो में मलाइका के एक्स हसबैंड अरबाज खान (Arbaaz Khan) और बाॅयफ्रेंड अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) एक साथ नजर आने वाले हैं.

बॉलीवुड अदाकारा मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपनी बहन एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा (Amrita Arora) संग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कदम रखने जा रही हैं. जल्द ही इन दोनों बहनों को ‘अरोड़ा सिस्टर्स’ (Arora Sisters) वेब शो में देखने को मिलने वाला है. यह शो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है,जिसे ये दोनों बहनें ही होस्ट करने वाली हैं. इसी बीच इस शो को लेकर एक मजेदार अपडेट सामने आया है. मीडिया रिपोट्स की मानें तो मलाइका के इस शो में उनके एक्स हसबैंड अरबाज खान (Arbaaz Khan) और बाॅयफ्रेंड अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) एक साथ नजर आने वाले हैं.

‘पिंकविला’ के अनुसार, ‘अरोड़ा सिस्टर्स’ शो में अब मलाइका अरोड़ा के एक्स हसबैंड अरबाज खान और बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर साथ शामिल हो सकते हैं. हालांकि रिपोर्ट में सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि यह दोनों अलग-अलग एपिसोड में दिखाई देंगे. अरबाज -अर्जुन के अलावा इस शो में अमृता और मलाइका के परिवार वाले और कुछ करीबी दोस्त भी देखने को मिल सकते हैं.

पर्सनलऔर प्रोफेशनल लाइफ पर फोकस है शो
‘अरोड़ा सिस्टर्स’ वेब शो को लेकर कहा जा रहा कि यह पूरी तरह से मलाइका अरोड़ाऔर अमृता अरोड़ा की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर फोकस होगा. क्योंकि ये दोनों बहने अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं. वहीं दोनों ही सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं.

कभी हिट हुआ करती थी मलाइका-अरबाज की जोड़ी
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कभी वक्त ऐसा था, जब बी-टाउन में मलाइका-अरबाज की जोड़ी को फैंस को खूब पसंद किया करते थे. दोनों अक्सर पति-पत्नी के रूप में बॉलीवुड के सबसे ग्लैमरस और स्टाइलिश कपल में गिने जाते थे. कपल की शादी 1998 में हुई थी लेकिन शादी के 19 सालों के बाद 2016 में कपल अलग होने का फैसला कर सभी हैरान कर दिया था. दोनों के एक बेटे अरहान हैं जो फिलहाल विदेश में पढ़ाई कर रहे हैं.

अर्जुन की वजह से रहती हैं खबरों
अरबाज से अलग होने के बाद मलाइका जहां अर्जुन कपूर के संग अपने रिश्ते मजबूत करने लगीं तो वहीं अरबाज खान मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट करने लगे. अब कहा जा रहा कि आने वाले इस शो में मलाइका अपनी शादी, अफेयर और डिवोर्स को लेकर बातें कर सकती हैं. शो का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें NewsBharat24x7 हिंदी | आज की ताजा खबर, न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट NewsBharat24x7 हिंदी |