Home मनोरंजन Sushmita Sen: पहली बार किन्नर के रोल में दिखेंगी मिस यूनिवर्स सुष्मिता...

Sushmita Sen: पहली बार किन्नर के रोल में दिखेंगी मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन, जानिए किसपर आधारित है सीरीज

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन, हॉटस्टार की वेब सीरीज ‘आर्या’ में अपना दमदार परफॉर्मेंस देने के बाद, अब एक नई वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं। बता दें कि सुष्मिता सेन ने अपनी अपकमिंग वेब सीरीज से अपना पहला लुक रिवील कर दिया है। अभिनेत्री का लुक देख यह साफ पता चल रहा है कि वह ट्रांसजेंडर का किरदार निभाने वाली हैं। बता दें कि यह पहली बार होगा जब मिस यूनिवर्स किसी ट्रांसजेंडर के रोल को अदा करती दिखाई देंगी। सुष्मिता सेन का यह अवतार देख हर कोई इस वेब सीरीज के बारे में जानने का प्रयास कर रहा है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर किस फेमस ट्रांसजेंडर की जिंदगी को सुष्मिता सेन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लाने जा रही हैं।

वेब सीरीज में गौरी सावंत और…
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुष्मिता सेन, अपनी अपकमिंग वेब सीरीज में जानी मानी ट्रांसजेंडर गौरी सावंत का किरदार निभाने वाली हैं। अभिनेत्री इस वेब सीरीज के जरिए एक्टिविस्ट गौरी सावंत की जिंदगी को दुनिया के सामने लाने जा रही हैं। बता दें कि गौरी सावंत ने न केवल ट्रांसजेंडर समुदाय के हक में आवाज उठाई बल्कि उन्हें  समाज में इज्जत और सम्मान दिलाने के लिए बहुत काम भी किया। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक वेब सीरीज में गौरी और उनकी गोद ली बच्ची के रिश्ते को दिखाया जाएगा।

सुष्मिता को पसंद आया गौरी का किरदार 
खबरों की माने तो जब सुष्मिता सेन को इस वेब सीरीज के लिए अप्रोच किया गया तो उन्हें ट्रांसजेंडर गौरी का किरदार बहुत पसंद आया। बता दें गौरी सावंत, सखी चार चौघी ट्रस्ट की संस्थापक और निदेशक हैं। उन्होंने, सेफ सेक्स के लिए जागरुकता फैलाने और ट्रांसजेंडर समाज की समस्याओं से लड़ने के लिए, साल 2000 में इसकी शुरुआत की थी। 

6 एपिसोड में दिखाई जाएगी गौरी की जिंदगी की कहानी 
रिपोर्ट्स में इस बात की भी जानकारी दी गई है कि सुष्मिता सेन, गौरी सावंत पर आधारित वेब सीरीज की शूटिंग नवंबर महीने से शुरू करने जा रही हैं। हालांकि, अभी तक इस पर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि सुष्मिता सेन, इस वेब सीरीज को कंपलीट करने के बाद ही, अपनी हिट वेब सीरीज ‘आर्या 3’ पर काम शुरू करेंगी।

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें NewsBharat24x7 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट NewsBharat24x7 हिंदी |