Home नौकरी Sarkari Naukri 2022 : एक्सिम बैंक में नौकरी का शानदार मौका, मिलेगी...

Sarkari Naukri 2022 : एक्सिम बैंक में नौकरी का शानदार मौका, मिलेगी करीब 70 हजार सैलरी

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

Sarkari Naukri 2022 : बैंक में नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए अवसर है. एक्सिम बैंक ने मैनेजमेंट ट्रेनी और मैनेजर की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है. एक्सिम बैंक भर्ती के लिए लिखित परीक्षा नवंबर-दिसंबर 2022 में होगी. फिलहाल आवेदन प्रक्रिया जारी है.

Sarkari Naukri 2022 : एक्सपोर्ट-इंपोर्ट बैंक ऑफ इंडिया (EXIM BANK) ने मैनेजमेंट ट्रेनी और मैनेजर की भर्ती निकाली है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आईबीपीएस की वेबसाइट https://ibpsonline.ibps.in/iebmtsep22 पर जाकर करना है. एक्सिम बैंक भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट 4 नवंबर 2022 है. एक्सिम बैंक मैनेजर और मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती 2022 के लिए उम्मीदवारों का सेलेक्शन ऑनलाइन एग्जाम और इंटरव्यू बेसिस पर होगा. परीक्षा का आयोजन नवंबर या दिसंबर 2022 में किया जाएगा. जबकि इंटरव्यू का आयोजन जनवरी-फरवरी 2023 तक किया जाएगा.

एक्सिम बैंक की ओर से जारी भर्ती विज्ञापन के अनुसार, ऑनलाइन भर्ती परीक्षा का आयोजन अहमदाबाद, बैंगलोर, बिलासपुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़/मोहाली, चेन्नई, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, जोधपुर, कोलकाता, लखनऊ, नागपुर, मुंबई/नवी मुंबई/ ठाणे/एमएमआर रीजन, दिल्ली/एनसीआर और पटना में किया जाएगा.

एक्सिम बैंक भर्ती 2022 महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन शुरू- 14 अक्टूबर 2022
ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट-4 नवंबर 2022

एक्सिम बैंक भर्ती 2022 वैकेंसी डिटेल

अनारक्षित-12
एससी-3
एसटी-3
ओबीसी-9
इडब्लूएस-3
दिव्यांग-3
कुल वैकेंसी-30

आवश्यक शैक्षिक योग्यता

मैनेजर- उम्मीदवारों को संबधित फील्ड में बैचलर डिग्री हासिल किया होना चाहिए.
मैनेजमेंट ट्रेनी- उम्मीदवारों को एमबीए/पीजीडीबीए किया होना चाहिए.

एक्सिम बैंक भर्ती 2022 सैलरी

48170 -1740 – 49910 -1990 – 69810 रुपये

आवेदन शुल्क

100/- रुपये प्रति माह