Home मनोरंजन Bigg Boss 16: सलमान खान ने शालीन भनोट को लताड़ा, बोले-‘शर्ट निकालने...

Bigg Boss 16: सलमान खान ने शालीन भनोट को लताड़ा, बोले-‘शर्ट निकालने पर मजबूर मत करो’

IMG-20251011-WA0045
IMG-20250614-WA0035
IMG-20250614-WA0034
IMG-20250614-WA0033
IMG-20250614-WA0032
IMG-20250614-WA0030
IMG-20250614-WA0031
IMG-20250614-WA0029
IMG-20250614-WA0028

IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

Bigg Boss 16 Weekend Ka Vaar: ‘बिग बॉस’ ​के ‘वीकेंड का वार’ का नया प्रोमो आया सामने. सलामान खान का शालीन भनोट पर फूटा गुस्सा. उन्होंने शालीन से पूछा कितने पढ़े हो, शो के लिए इज्जत नहीं है क्या?

हाइलाइट्स

‘बिग बॉस’ ​के ‘वीकेंड का वार’नया प्रोमो.
सलामन ने लगाई शालीन को फटकार.

मुम्बई. ‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) की धमाकेादर शुरुआत हो चुकी है. कंटेस्टेंट्स अपने-अपने तरीके से शो में जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं.  शो का सबसे पसंदीदा हिस्सा ‘वीकेंड का वार’ (Weekend Ka Vaar) होता है. होस्ट सलमान खान (Salman Khan) इस दौरान प्रतिभागियों से बात करते हैं और उनके व्यवहार को लेकर कई बार डांटते भी हैं. ऐसा ही कुछ इस बार होने वाला है. सलमान इस बार शालीन भनोट (Shalin Bhanot) की क्लास लेते नजर आएंगे. हाल ही इससे जुड़ा एक वीडियो जारी हुआ है, जिसमें शालीन हाथ जोड़ते हुए नजर आ रहे हैं.

​’बिग बॉस’ में बीते हफ्ते शालीन का व्यवहार चर्चा का विषय रहा था. यही कारण है कि इस बार ​’वीकेंड का वार’ में भी वे ही टॉकिंग पॉइंट हैं. कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी झलक साझा की है, जिसमें सलमान का गुस्सा शालीन के प्रति नजर आ रहा है.

कहा-खुद को डेढ़ समझ रहे हो
सलमान को शालीन का व्यवहार बिल्कुल अच्छा नहीं लगा. इस कारण उन्होंने सबसे पहले शालीन से यही कहा कि खुद को डेढ़ समझ रहे हो. शालीन इस दौरान कुछ कहने की कोशिश करते हैं लेकिन सलमान उन्हें अनसुना कर देते हैं. सलमान आगे कहते हैं, ‘यह बहुत शर्मनाक बात है. आप कहां तक पढ़े हैं? इस शो के लिए आपके दिल में कोई इज्जत है या नहीं? आप कोई वीआईपी नहीं हो.’ सलमान की इन बातों पर जब शालीन ने कुछ कहना चाहा तो सलमान गुस्से में कहते नजर आए, ‘शर्ट निकालने पर मजबूर मत करो.’

डॉक्टर से की थी बदतमीजी
प्रोमो को देखकर लग रहा है कि शालीन के व्यवहार से सलमान काफी नाराज हैं. वे शालीन की एक नहीं सुन रहे हैं. बता दें कि बीते सप्ताह शालीन ने घर में काफी हंगामा किया था. शालीन के चैकअप के लिए आए डॉक्टर से भी शालीन ने गलत बर्ताव किया था. शालीन का यह व्यवहार सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया था.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें NewsBharat24x7 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट NewsBharat24x7 हिंदी |