Home करियर Single Girl Child Scholarship: सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए है ये स्कॉलरशिप,...

Single Girl Child Scholarship: सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए है ये स्कॉलरशिप, 14 नवंबर तक करें रजिस्ट्रेशन

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

Single Girl Child Scholarship 2022: CBSE ने सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप के रजिस्ट्रेशन के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. जिन परिवारों में सिंगल लड़कियां हैं उनके लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप योजना शुरू की गई है.

नई दिल्ली. Single Girl Child Scholarship 2022: जिन परिवारों में सिंगल लड़कियां हैं उनके लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप योजना शुरू की गई है. खास बात यह है कि इस समय इस योजना का लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू है. CBSE ने सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप के रजिस्ट्रेशन के लिए नोटिफिकेशन पहले ही जारी कर दिया था.

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, योग्य और इच्छुक छात्राएं 14 अक्टूबर से 14 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं. रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करना होगा. प्राप्त आवेदनों का सत्यापन 21 अक्टूबर से 21 नवंबर 2022 तक किया जाएगा. इस योजना का उद्देश्य मेधावी छात्रों को स्कॉलरशिप प्रदान करना है ताकि उन्हें आगे की पढ़ाई जारी रखने में आर्थिक परेशानी का सामना ना करना पड़े.

CBSE Single Girl Child Scholarship: जानें कौन कर सकता है आवेदन
इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए छात्राओं को 10वीं कक्षा 60 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना चाहिए. इसके साथ ही आवेदन करने वाली छात्रा, अपने माता पिता की इकलौती संतान होना चाहिए. अगर उसके कोई भी और भाई बहन हैं तो उसे इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा. इस योजना के तहत छात्राओं को 11वीं और 12वीं यानी लगातार 2 साल तक स्कॉलरशिप दी जाती है. अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें NewsBharat24x7 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट NewsBharat24x7 हिंदी |