Home राजनीति Congress President Result Live: कांग्रेस को 24 साल बाद मिला गैर-गांधी अध्यक्ष,...

Congress President Result Live: कांग्रेस को 24 साल बाद मिला गैर-गांधी अध्यक्ष, खरगे के आवास पर पहुंची सोनिया

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

Congress President Poll Results 2022 News in Hindi: कांग्रेस को 24 साल बाद आज पहला गैर-गांधी अध्यक्ष मिल गया है। वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस के नए अध्यक्ष का चुनाव जीत लिया है। उन्होंने शशि थरूर को भारी मतों से हरा दिया है। 

खरगे के आवास पर पहुंचीं सोनिया गांधी

 मल्लिकार्जुन खरगे के कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने के बाद निवर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी खरगे के आवास पर पहुंचीं हैं। गौरतलब है कि कुछ ही देर में कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष खरगे प्रेस कांफ्रेंस करने वाले हैं।

खरगे करेंगे प्रेस कांफ्रेंस

 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में चुने जाने के बाद मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। उन्होंने खुद इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि मैं आज शाम 4 से 4:30 बजे के बीच एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा।  

मेरी भूमिका खरगे साहब तय करेंगे: राहुल गांधी

आंध्र प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि मैं अपनी और ना ही कांग्रेस के अध्यक्ष की भूमिका के बारे में कुछ कह सकता हूं। वह काम (मल्लिकार्जुन) खरगे साहब का है। मेरी भूमिका क्या होगी वह नए अध्यक्ष तय करेंगे। 

खरगे की जीत के बाद समर्थकों में जबरदस्त उत्साह

कांग्रेस के नए अध्यक्ष के रूप में मल्लिकार्जुन खरगे की जीत के बाद कांग्रेस समर्थकों में जश्न का माहौल है। ढोल-नगारे बजाकर जश्न मनाया जा रहा है।

खरगे बने कांग्रेस के नए अध्यक्ष

मल्लिकार्जुन खरगे कांग्रेस के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। खरगे ने 7897 वोटों से जीत हासिल की है जबकि शशि थरूर को करीब 1000 वोट मिले। आठ गुना ज्यादा वोटों से  खरगे को जीत मिली है। इस तरह से कांग्रेस को 24 साल बाद गैर गांधी अध्यक्ष मिल गया है।

शशि थरूर ने मानी हार
शशि थरूर ने अपनी हार मानते हुए ट्वीट भी किया। उन्होंने लिखा कि कांग्रेस के अध्यक्ष का पद पाना बड़े सम्मान की बात है और यह एक बड़ी जिम्मेदारी है। मैं चाहता हूं कि खरगे जी इस कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करे।  एक हजार से अधिक सहयोगियों का समर्थन प्राप्त करना, और पूरे भारत में कांग्रेस के इतने शुभचिंतकों की आशाओं और आकांक्षाओं को आगे बढ़ाना मेरे लिए सौभाग्य की बात थी।

थरूर गुट की मांग- यूपी में डाले गए वोटों को अवैध करार दिया जाए

कांग्रेस के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर की टीम ने पार्टी के मुख्य चुनाव प्राधिकरण को पत्र लिखकर उत्तर प्रदेश में चुनाव के संचालन में धांधली का आरोप लगाया है और मांग की है कि राज्य के सभी वोटों को अवैध माना जाए। थरूर की टीम ने पंजाब और तेलंगाना में चुनाव के संचालन में भी गंभीर मुद्दों को उठाया है।

कांग्रेस दफ्तर के बाहर खरगे के पोस्टर लगे

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव परिणाम आने में कुछ देर समय अभी भी बचा है लेकिन कांग्रेस समर्थकों ने दफ्तर के बाहर मल्लिकार्जुन खरगे का पोस्टर लगाना शुरू कर दिया है।

शशि थरूर के पोलिंग एजेंट ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाया

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए जारी वोटों की गिनती के बीच शशि थरूर के पोलिंग एजेंट सलमान सोज ने ने गंभीर आरोप लगाए हैं। सूत्रों के अनुसार सलमान सोज ने तीन राज्यों पंजाब, यूपी, तेलंगाना में चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि चुनावी प्रक्रिया पर आपत्ति जताते हुए सलमान सोज ने  कांग्रेस केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री को चिट्ठी भी लिखी है।

137 साल के इतिहास में छठी बार कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव

कांग्रेस पार्टी के 137 साल के इतिहास में छठी बार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए अब तक 1939, 1950, 1977, 1997 और 2000 में चुनाव हुए हैं।  

कांग्रेस के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी

कांग्रेस के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू जारी है। कांग्रेस केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री पार्टी मुख्यालय में मौजूद हैं।

मधुसूदन मिस्त्री दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पहुंचे

कांग्रेस केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पहुंच चुके हैं।  पार्टी अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे के मतगणना एजेंट गौरव गोगोई भी मुख्यालय पहुंचे हैं।

सोमवार को हुआ था मतदान 

केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं समेत करीब 9500 डेलीगेट (निर्वाचक मंडल के सदस्यों) ने पार्टी के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए सोमवार (17 अक्तूबर) को मतदान किया था। 

खरगे को चुनाव जीतने के प्रबल दावेदार के रूप में देखा जा रहा

मल्लिकार्जुन खरगे को चुनाव जीतने के प्रबल दावेदार के रूप में देखा जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि दोनों पक्ष के पांच एजेंट मतगणना की निगरानी करेंगे जबकि दोनों पक्षों के दो एजेंटों को रिजर्व में रखा जाएगा।

शाम तक आ सकते हैं नतीजे

जो भी नया अध्यक्ष बनेगा वह सोनिया गांधी की जगह लेगा, जो 2019 के लोकसभा चुनावों में पार्टी की हार के बाद राहुल गांधी के पद से हटने के बाद अंतरिम अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। शाम तक परिणाम घोषित होने की संभावना है। मल्लिकार्जुन खरगे को चुनाव जीतने के प्रबल दावेदार के रूप में देखा जा रहा है।

Congress President Result Live: कांग्रेस को 24 साल बाद मिला गैर-गांधी अध्यक्ष, खरगे के आवास पर पहुंची सोनिया

कांग्रेस को 24 साल बाद आज पहला गैर-गांधी अध्यक्ष मिलना तय है। वरिष्ठ नेताओं मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरूर में से किसी एक को चुनने के लिए सोमवार को 9,500 से अधिक वोट पड़े। वोटों की गिनती आज सुबह 10 बजे शुरू हो जाएगी। देश भर में स्थापित 68 मतदान केंद्रों के सभी सीलबंद मतपेटियों को पार्टी कार्यालय के एक स्ट्रांग रूम में रखा गया है।