Home नौकरी SSC CGL 2021 Final Answer Key: एसएससी सीजीएल 2021 टियर 2 की...

SSC CGL 2021 Final Answer Key: एसएससी सीजीएल 2021 टियर 2 की फाइनल आंसर की हुई जारी, यहां से करें डाउनलोड

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

SSC CGL 2021 Final Answer Key: SSC ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल, CGL टियर 2 परीक्षा 2021 की फाइनल आंसर की एवं प्रश्न पत्र जारी कर दिया है. आंसर की एवं प्रश्न पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर रिलीज़ किया गया है.

SSC CGL 2021 Final Answer Key: कर्मचारी चयन आयोग, SSC ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल, CGL टियर 2 परीक्षा 2021 की फाइनल आंसर की एवं प्रश्न पत्र जारी कर दिया है. आंसर की एवं प्रश्न पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर रिलीज़ किया गया है. जिसे उम्मीदवार अपने रोल नंबर एवं पासवर्ड की मदद से चेक कर सकेंगे.

ध्यान दें कि एसएससी सीजीएल 2021 टियर 2 की फ़ाइनल आंसर की और प्रश्न पत्र 10 नवंबर तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे. इससे पहले आयोग ने टियर 2 परीक्षा का रिज़ल्ट 15 अक्टूबर को जारी किया था. फ़िलहाल उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं.

ऐसे डाउनलोड करें आंसर की

  • आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं.
  • अब मुख्य पृष्ठ पर दिए गए, “Combined Graduate Level Examination (Tier-II) 2021: Uploading of Final Answer Keys along with Question Paper(s)” के लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद अपना रोल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल दर्ज करें.
  • आंसर की और प्रश्न पत्र की लिंक स्क्रीन पर आ जाएगी. उसे डाउनलोड कर लें.

वैकल्पिक रूप से इस डायरेक्ट लिंक https://ssc.digialm.com/EForms/configuredHtml/2207/68540/login.html पर जाकर उम्मीदवार आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं.