Home छत्तीसगढ़ रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने माता शीतला की पूजा अर्चना कर...

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने माता शीतला की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने माता शीतला की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की

मंदिर परिसर में सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण
रायपुर, 15 नवम्बर 2022

भेंट-मुलाकात
मंदिर परिसर

भेंट-मुलाकात के तहत आज विधानसभा डोंगरगढ़ पहुंचे  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ग्राम देवरीडीह में मां शीतला माता मंदिर के दर्शन किए। उन्होंने मां शीतला की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। दर्शन के उपरांत मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मंदिर परिसर में शीतला माता कुटीर का लोकार्पण किया और इस कुटीर के अंदर  चंदन का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री के साथ खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत और विधायक भुनेश्वर शोभा राम बघेल ने भी चंदन के पौधे का रोपण किया।

चंदन के पौधे का रोपण किया
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर मंदिर परिसर में 6.50 लाख रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी किया। इस भवन में नवरात्र के समय ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी। ग्राम पंचायत घुमका की सरपंच श्रीमती फूलमती वर्मा ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को मां शीतला के प्राचीन स्वरूप का फोटो भेंट किया।  इस अवसर पर राजनांदगांव जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष श्री नवाज खान, जिला कलेक्टर श्री डोमन सिंह ठाकुर, पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल ठाकुर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।