Home नौकरी Sarkari Naukri: सरकार के इन विभागों में नौकरी पाने का सुनहरा मौका,...

Sarkari Naukri: सरकार के इन विभागों में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, होनी चाहिए ये योग्यता, लाखों में होगी सैलरी

IMG-20251011-WA0045
IMG-20250614-WA0035
IMG-20250614-WA0034
IMG-20250614-WA0033
IMG-20250614-WA0032
IMG-20250614-WA0030
IMG-20250614-WA0031
IMG-20250614-WA0029
IMG-20250614-WA0028

IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

Sarkari Naukri OSSC Recruitment 2022: उम्मीदवार आवेदन करने से पहले दिए गए इन महत्वपूर्ण बातों को ध्यान से पढ़कर अप्लाई करें. साथ ही इस भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवार कर्मचारी चयन आयोग में नौकरी (Govt Jobs) पा सकते हैं.

OSSC Recruitment 2022: कर्मचारी चयन आयोग के तहत राज्य सरकार के इन विभागों में नौकरी (Sarkari Naukri) करने का मन बना रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है. इसके लिए OSSC ने ग्रुप B स्टेट कैडर के तहत जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे OSSC की आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इन पदों (OSSC Recruitment 2022) के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर है.

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.ossc.gov.in/Public/OSSC/Default.aspx के जरिए भी इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक OSSC CTSRE Recruitment 2022 Notification PDF पर क्लिक करके भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं. इस भर्ती (OSSC CTSRE Recruitment 2022) प्रक्रिया के तहत कुल 1225 पद भरे जाएंगे.

OSSC Recruitment 2022 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि: 11 नवंबर 2022
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 10 दिसंबर 2022

OSSC Recruitment 2022 के लिए रिक्ति विवरण

कुल पदों की संख्या- 1225

जूनियर इंजीनियर (सिविल) (ईआईसी पब्लिक हेल्थ) -101
जूनियर इंजीनियर (सिविल) (नगर प्रशासन निदेशक)-30
जूनियर इंजीनियर (सिविल) (कपड़ा निदेशक) -01
जूनियर इंजीनियर (सिविल) (पंचायत राज एवं पेयजल विभाग)-421
जूनियर इंजीनियर (सिविल) (जल संसाधन विभाग) -451
जूनियर इंजीनियर (सिविल) (मत्स्य पालन निदेशक) -04
सहायक प्रशिक्षण अधिकारी (तकनीकी शिक्षा एवं प्रशिक्षण निदेशक)-217

OSSC Recruitment 2022 के लिए योग्यता मानदंड

उम्मीदवारों के पास आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित योग्यता होनी चाहिए.

OSSC Recruitment 2022 के लिए आयुसीमा

01 जनवरी 2022 को उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष होनी चाहिए और 38 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए.

OSSC Recruitment 2022 के लिए चयन प्रक्रिया

इन पदों पर चयन परीक्षा के तीन चरणों में होगा
प्रारंभिक परीक्षा
मुख्य लिखित परीक्षा
प्रमाणपत्र सत्यापन