Home छत्तीसगढ़ सुकमा : मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक पहुंचे दूरस्थ क्षेत्र पिड़मेल

सुकमा : मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक पहुंचे दूरस्थ क्षेत्र पिड़मेल

IMG-20251011-WA0045
IMG-20250614-WA0035
IMG-20250614-WA0034
IMG-20250614-WA0033
IMG-20250614-WA0032
IMG-20250614-WA0030
IMG-20250614-WA0031
IMG-20250614-WA0029
IMG-20250614-WA0028

IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM
मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक पहुंचे दूरस्थ क्षेत्र पिड़मेल

दूरस्थ क्षेत्रों का दौरा कर विकास और सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा की
ग्रामीणों से रूबरू होकर मूलभूत आवश्यकताओं की जानकारी ली

सुकमा,दिसंबर 2022

 श्री अमिताभ जैन

मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन एवं पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ श्री अशोक जुनेजा प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की टीम के साथ सुकमा जिले केे दूरस्थ वनांचल क्षेत्र पिड़मेल पहुंचे। उन्होंने क्षेत्र के विकास और सुरक्षा का जायजा लेने प्रशासन एवं पुलिस टीम के साथ पिड़मेल पहुंचकर क्षेत्रों का दौरा किया और क्षेत्र के विकास और सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा की। उन्होंने सुकमा जिले के पिड़मेल पहुंचकर भेजी-चिन्तागुफा मार्ग में स्थापित नवीन सुरक्षा कैम्प सहित निर्माणाधीन सड़क, पुल-पुलियों सहित क्षेत्र के अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण किया।
     उल्लेखनीय है कि शासन के मंशानुरूप बस्तर संभाग के अंदरूनी संवेदनशील वनांचल क्षेत्रों में सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, पीडीएस, बिजली, आंगनबाड़ी एवं अन्य विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से नवीन सुरक्षा कैम्पों की स्थापना के साथ ही आवागमन की सुविधा हेतु सड़क एवं पुल-पुलियों का निर्माण कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक द्वारा स्थानीय पुलिस, प्रशासन एवं सुरक्षाबलों से समन्वय स्थापित करते हुये क्षेत्र में हो रहे विभिन्न निर्माण कार्य की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुये कार्य को शीघ्रता से पूर्ण किये जाने के संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों तथा निर्माण एजेंसी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
    मुख्य सचिव श्री जैन पुलिस महानिदेशक श्री जुनेजा सहित अन्य अधिकारियों ने क्षेत्र के ग्रामीणों से रूबरू होकर उनके क्षेत्र के मूलभूत आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी ली। साथ ही ग्रामीणों को जनसुविधा के लिए किये जा रहे विकास कार्यों के संबंध अवगत भी कराया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नक्सल अभियान श्री विवेकानंद सिन्हा, पीडब्ल्यूडी सचिव श्री सिद्धार्थ परदेशी, पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज श्री सुंदरराज पी., कमिश्नर बस्तर संभाग श्री श्याम धावड़े, महानिदेशक, सीआरपीएफ श्री साकेत कुमार सिंह, कलेक्टर सुकमा श्री हरीश, पुलिस अधीक्षक सुकमा श्री सुनील शर्मा, सीआरपीएफ एवं आईटीबीपी कमांडेण्ट सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।