Home नौकरी Sarkari Naukri: पुलिस डिपार्टमेंट में इन पदों पर नौकरी पाने का सुनहरा मौका,...

Sarkari Naukri: पुलिस डिपार्टमेंट में इन पदों पर नौकरी पाने का सुनहरा मौका, ग्रेजुएट करें अप्लाई, लाखों में मिलेगी सैलरी 

IMG-20251011-WA0045
IMG-20250614-WA0035
IMG-20250614-WA0034
IMG-20250614-WA0033
IMG-20250614-WA0032
IMG-20250614-WA0030
IMG-20250614-WA0031
IMG-20250614-WA0029
IMG-20250614-WA0028

IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

Sarkari Naukri, AP Police SI Vacancy 2022: उम्मीदवार जो भी पुलिस डिपार्टमेंट में नौकरी (Jobs) पाना चाहते हैं, वे सबसे पहले दिए गए इन तमाम खास बातों को गौर से पढ़कर अप्लाई करें.

AP Police SI Vacancy 2022: पुलिस डिपार्टमेंट (Police Department) में नौकरी (Sarkari Naukri) पाने का एक अच्छा मौका है. इसके लिए राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (SLPRB) आंध्र प्रदेश ने सब इंस्पेक्टर (SI) के पदों (AP Police SI Vacancy 2022) पर आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों (AP Police SI Vacancy 2022) के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे AP Police की आधिकारिक वेबसाइट slprb.ap.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इन पदों (AP Police SI Vacancy 2022) के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 जनवरी है.

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://slprb.ap.gov.in/UI/index के जरिए भी इन पदों (AP Police SI Vacancy 2022) के लिए अप्लाई कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक AP Police SI Recruitment 2022 Notification PDF पर क्लिक करके भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं. इस भर्ती (AP Police SI Vacancy 2022) प्रक्रिया के तहत कुल 411 पद भरे जाएंगे.

AP Police SI Vacancy 2022 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 14 दिसंबर
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 18 जनवरी

AP Police SI Vacancy 2022 के लिए रिक्ति विवरण

कुल पदों की संख्या- 411

पुलिस उप निरीक्षक (सिविल) (पुरुष और महिला): 315
रिजर्व सब इंस्पेक्टर ऑफ पुलिस (APSP) (पुरुष): 96

AP Police SI Vacancy 2022 के लिए योग्यता मानदंड

उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.

AP Police SI Vacancy 2022 के लिए आयुसीमा

उम्मीदवारों की आयुसीमा 21 वर्ष से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

AP Police SI Vacancy 2022 के लिए आवेदन शुल्क

ओसी (ईडब्ल्यूएस सहित) और बीसी के लिए आवेदन शुल्क: ₹600 रुपये
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के लिए आवेदन शुल्क: ₹ 300 रुपये