Home नौकरी Sarkari Naukri 2023: कंटेनमेंट बोर्ड में सहायक शिक्षक समेत इन पदों पर...

Sarkari Naukri 2023: कंटेनमेंट बोर्ड में सहायक शिक्षक समेत इन पदों पर भर्तियां, 12वीं के पास के लिए भी मौका

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

Sarkari Naukri 2023, Allahabad Cantonment Board Recruitment 2023: 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएशन एवं डिप्लोमा करने वाले उम्मीदवारों के लिए रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है.

Sarkari Naukri 2023, Allahabad Cantonment Board Recruitment 2023: रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएशन एवं डिप्लोमा करने वाले उम्मीदवारों के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है. इलाहाबाद कंटेनमेंट बोर्ड, जोकि रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत स्वायत्त संस्था है, ने जूनियर असिस्टेंट, सहायक शिक्षक एवं जूनियर इंजीनियर की भर्ती निकाली है. भर्ती के तहत उम्मीदवारों से पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं.

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती के माध्यम से जूनियर असिस्टेंट के 6, सहायक शिक्षक के 5 एवं जूनियर इंजीनियर के 1 पद शामिल हैं.

क्या होनी चाहिए योग्यता

  • जूनियर असिस्टेंट – 12वीं पास के साथ अंग्रेजी एवं हिंदी टाइपिंग की योग्यता
  • सहायक शिक्षक – किसी भी विषय में ग्रेजुएशन के साथ डिएलएड. डीएड, दो वर्षीय बीटीसी अथवा बीएड डिग्रीधारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
  • जूनियर इंजीनियर – 10वी पास के साथ सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा.

कहां और कब तक करें आवेदन
इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट allahabad.cantt.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा करना होगा. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 जनवरी से शुरू हो चुकी है. वहीं 12 फरवरी तक भर्ती के लिए फॉर्म भरे जा सकेंगे. ऑनलाइन आवेदन शुल्क 1,000 रुपये है. हांलाकि ओबीसी के लिए 500 रुपए एवं एससी, एसटी के लिए 300 रुपए आवेदन शुल्क निर्धारित है.