Home नौकरी SSC MTS Admit Card 2021 OUT: जारी हुआ SSC MTS 2021 का...

SSC MTS Admit Card 2021 OUT: जारी हुआ SSC MTS 2021 का एडमिट कार्ड, इस दिन से डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन शुरू   

IMG-20251011-WA0045
IMG-20250614-WA0035
IMG-20250614-WA0034
IMG-20250614-WA0033
IMG-20250614-WA0032
IMG-20250614-WA0030
IMG-20250614-WA0031
IMG-20250614-WA0029
IMG-20250614-WA0028

IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

SSC MTS Admit Card 2021 OUT: कर्मचारी चयन आयोग ने मल्टी टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ, और हवलदार (CBIC और CBN) परीक्षा 2021 के लिए योग्य उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए SSC MTS DV Admit Card 2021 जारी कर दिया है.

SSC MTS Admit Card 2021 Released: कर्मचारी चयन आयोग ने मल्टी टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ, और हवलदार (CBIC और CBN) परीक्षा 2021 के लिए योग्य उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए SSC MTS DV Admit Card 2021 जारी कर दिया है. उम्मीदवार जो भी इस प्रोसेस के लिए शामिल हो रहे हैं, वे SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc-cr.org पर जाकर अपना एडमिट कार्ड (Admit Card) डाउनलोड कर सकते हैं.

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.ssc-cr.org पर क्लिक करके भी SSC MTS DV के लिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. SSC MTS 2021 DV तिथि या डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन प्रक्रिया 19 फरवरी 2023 से 5 मार्च 2023 तक होने वाली है. MTS पदों के लिए कुल 14039 उम्मीदवारों का चयन किया गया, जबकि हवलदार पदों के लिए 12185 उम्मीदवारों का चयन किया गया. उम्मीदवारों ने 6 नवंबर, 2022 को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर SSC MTS Tier 2 परीक्षा और 14 नवंबर, 2022 से 9 दिसंबर, 2022 तक देश भर के विभिन्न केंद्रों पर फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट/ फिजिकल स्टैंडर्ड परीक्षा (PET/PST) दी थी.

उम्मीदवारों को पेपर- I में उनके परफॉर्मेंस और ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में दर्शाई गई वरीयता के आधार पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है. इस प्रोसेस में वही लोग शामिल होंगे, जिन्होंने MTS और हवलदार के पेपर- II और पीईटी / पीएसटी के पद के लिए पेपर- II को क्वालीफाई किया है.

SSC MTS Admit Card 2021 ऐसे करें डाउनलोड
SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc-cr.org पर जाएं.
होमपेज पर “Admit Card डाउनलोड करें” सेक्शन में जाएं.
उस लिंक पर क्लिक करें, जहां “मल्टी टास्किंग (नॉन-टेक्निकल) स्टाफ, और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) परीक्षा, 2021 के लिए 19/02/2023 से 05/03/2023 तक आयोजित होने वाले डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए “स्टेटस / डाउनलोड कॉल लेटर” दिख रहा है” पर क्लिक करें.
अब लॉगिन पोर्टल पर यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें.
आपका SSC MTS Admit Card 2021 स्क्रीन पर दिखाई देगा.
SSC MTS Admit Card 2021 डाउनलोड करें और इसे सेव करें.

SSC MTS DV 2021 के लिए इन डॉक्यूमेंट्स की होगी आवश्यकता
सभी योग्य उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए फोटोकॉपी और ऑरिजिनल डॉक्यूमेंट्स के साथ उपस्थित होना होगा.
1 दो वर्तमान में खीचीं गई पासपोर्ट फोटो और एक मूल फोटो आईडी प्रूफ
2 10वीं और 12वीं का सर्टिफिकेट
3 आवश्यक योग्यता के लिए एजुकेशन सर्टिफिकेट
4 जाति का प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो) और विकलांगता का प्रमाण (यदि आवश्यक हो)
6 DV के लिए एडमिट कार्ड में लिखे अतिरिक्त दस्तावेज