Home छत्तीसगढ़ धमतरी : बहु दिव्यांग प्राची का सहारा बनी व्हील चेयर और एमआर...

धमतरी : बहु दिव्यांग प्राची का सहारा बनी व्हील चेयर और एमआर किट

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
बहु दिव्यांग प्राची का सहारा बनी व्हील चेयर और एमआर किट

ग्राम कोर्रा के जनसमस्या निवारण शिविर में मिला तात्कालिक लाभ

धमतरी, 17 फरवरी 2023

कुरूद विकासखण्ड के ग्राम पंचायत मूरा से आए ग्रामीण श्री मनहोरी यादव की बहु दिव्यांग पुत्री को जनसमस्या निवारण शिविर में तात्कालिक लाभ मिला। अब उनकी बेटी को कहीं लाने, ले जाने गोद में उठाना नहीं पड़ेगा। 
कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी के निर्देशानुसार आज कुरूद विकासखंड के ग्राम पंचायत कोर्रा में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया, जहां ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न मांगों व समस्याओं को लेकर आवेदन दिया। इस दौरान ग्राम पंचायत मूरा से ग्रामीण श्री मनहोरी राम यादव अपनी बहु दिव्यांग 12 वर्षीय पुत्री कुमारी प्राची यादव को साथ लेकर पहुंचे थे। व्हील चेयर की मांग पर समाज कल्याण विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर ही दिव्यांग प्राची को व्हील चेयर के साथ एमआर किट निःशुल्क प्रदाय किया गया। प्राची के पिता श्री यादव ने बताया कि उनकी बेटी पैदाइशी दिव्यांग है। वह न बोल सकती है, ना सुन सकती है। अपने कुछ भी काम करने में वह पूरी तरह अक्षम है। हाथ, पैर और शरीर के बाकी अंग पूरी तरह से निष्क्रिय हैं, जिसके चलते उसका कोई भी काम बिना किसी की मदद के संभव ही नहीं है। आज शिविर में उनकी बेटी को समाज कल्याण विभाग की ओर से व्हील चेयर और एमआर किट मंचस्थ अतिथि जनपद पंचायत कुरूद की अध्यक्ष श्रीमती शारदा साहू, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रोक्तिमा यादव के द्वारा प्रदाय किया गया। 
उप संचालक समाज कल्याण ने बताया कि कु. प्राची यादव बहु दिव्यांग है, जिसे विभाग की सहायक उपकरण प्रदाय योजना के तहत व्हील चेयर और एलिम्को एमआर किट निःशुल्क प्रदाय किया गया। जनसमस्या निवारण शिविर में सहायक उपकरण मिलने से खुश होकर श्री यादव ने राज्य शासन का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस योजना के चलते अब उनकी बेटी व्हील चेयर के सहारे आसानी से आना-जाना कर सकेगी। वहीं एमआर किट के जरिए उसके बौद्धिक विकास में काफ़ी मदद मिलेगी।