Home छत्तीसगढ़ रायगढ़ : सभी वर्गों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है सरकार-...

रायगढ़ : सभी वर्गों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है सरकार- उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
रायगढ़

उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल ने विभिन्न गांवों का किया दौरा, जनसंपर्क के साथ विकास कार्यों का किया लोकार्पण

रायगढ़, 18 फरवरी 2023

उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल ने आज विभिन्न गांवों का दौरा कर जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया और नए कार्यों की घोषणा भी की। वे बनहर, गेजामुड़ा और उच्चभिट्ठी के दौरे पर रहे।

उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल ने इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य सभी वर्गों का सर्वांगीण विकास है। कृषि प्रधान राज्य में प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती के साथ ही हमारे रीति रिवाज बोली-भाषा, खानपान व सांस्कृतिक गौरव को मुख्यधारा से पुनः जोड़ने का कार्य हो रहा है। किसानों की कर्जमाफी, फसलों के लिए आदान सहायता बोनस जारी कर उपज की सही कीमत देना, भूमिहीन श्रमिकों को सालाना 7 हजार की सहायता राशि, वनोपजों के समर्थन मूल्यों में वृद्धि जैसे कदमों से ग्रामीणों को आर्थिक सहायता मिली है। गौठानों से स्थानीय स्तर पर रोजगार के मौके सृजित कर महिलाओं के सशक्तिकरण को बल देना, राजीव युवा मितान क्लब से युवाओं को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़कर नेतृत्व कौशल का विकास, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा की नींव मजबूत कर छात्र प्रतिभाओं के सफलता का मार्ग प्रशस्त करना, ओल्ड पेंशन स्कीम लागू कर अधिकारी कर्मचारी को सुरक्षित भविष्य प्रदान करने के साथ, स्वास्थ्य, सुपोषण जैसे कदमों से सभी वर्गों को राहत मिली है। किसानों को लगातार बोनस की राशि मिल रही है। आज एक क्विंटल धान की 2,640 रुपए कीमत मिल रही है। यह देश में सर्वाधिक है। यह हमारे सरकार की नीतियों का परिणाम है कि आज प्रदेश में कृषि कार्यों को बढ़ावा मिला है। विभिन्न आयोजनों से हमारे खानपान और खेलों को देश विदेशों में पहचान मिली।

इस दौरान उच्च शिक्षा मंत्री श्री पटेल ने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया। ग्राम उच्चभिट्ठी में नवनिर्मित सांस्कृतिक चबूतरे का लोकार्पण करने के साथ ही उन्होंने यहां शेड निर्माण की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि लगातार गांवों में सीसी रोड, नाली निर्माण, पानी टंकी, सांस्कृतिक चबूतरा के साथ स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार अधोसंरचना विकास का कार्य किया जा रहा है। उच्च शिक्षामंत्री श्री उमेश पटेल ने इस दौरान लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी और अधिकारियों को उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कैंप लगाकर राशन कार्ड बनवाने और उसमें सुधार को लेकर जो आवेदन प्राप्त हो रहे हैं उसका निराकरण करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री निराकार पटेल, नगर पंचायत अध्यक्ष किरोड़ीमल नगर श्री हरि किशोर चंद्रा , श्री बरन सिंह ठाकुर, श्री दिलीप गुप्ता, मीराबाई चौधरी, एसडीएम रायगढ़ श्री गगन शर्मा, सीईओ जनपद श्री रूपेंद्र पटेल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।