Home नौकरी Sarkari Naukri 2023: बिजली विभाग में नौकरी पाने का एक अच्छा मौका, बस...

Sarkari Naukri 2023: बिजली विभाग में नौकरी पाने का एक अच्छा मौका, बस होनी चाहिए ये योग्यता, मिलेगी अच्छी सैलरी

IMG-20251011-WA0045
IMG-20250614-WA0035
IMG-20250614-WA0034
IMG-20250614-WA0033
IMG-20250614-WA0032
IMG-20250614-WA0030
IMG-20250614-WA0031
IMG-20250614-WA0029
IMG-20250614-WA0028

IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

MPPGCL Recruitment 2023 Sarkari Naukri 2023: बिजली विभाग (Electricity Department) में नौकरी (Govt Jobs) पाने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है. MP पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (MPPGCL) ने JE, AE और अन्य पदों (MPPGCL Recruitment 2023) के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं.

MPPGCL Recruitment 2023: बिजली विभाग (Electricity Department) में नौकरी (Sarkari Naukri) पाने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है. MP पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (MPPGCL) ने JE, AE और अन्य पदों (MPPGCL Recruitment 2023) के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार MPPGCL की आधिकारिक वेबसाइट mppgcl.mp.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. MPPGCL Bharti के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 फरवरी यानी शुक्रवार से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी.

उम्मीदवार जो भी MPPGCL Bharti के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे सीधे इस लिंक https://www.mppgcl.mp.gov.in/ पर क्लिक करके अप्लाई कर सकते हैं. इसके अलावा उम्मीदवार इस लिंक https://www.mppgcl.mp.gov.in के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं. यह भर्ती (MPPGCL Recruitment 2023) अभियान संगठन में 453 पदों को भरेगा. उम्मीदवार योग्यता, चयन प्रक्रिया और अन्य विवरण के लिए नीचे पढ़ें.

जरूरी तिथियां 
पंजीकरण प्रक्रिया 24 फरवरी से शुरू होगी और 16 मार्च, 2023 को बंद होगी.

रिक्ति विवरण
असिस्टेंट इंजीनियर: 19 पद
लेखा अधिकारी: 46 पद
फायर ऑफिसर: 2 पद
विधि अधिकारी: 2 पद
शिफ्ट केमिस्ट: 15 पद
मैनेजर: 10 पद
जूनियर इंजीनियर: 70 पद
जूनियर इंजीनियर/असिस्टेंट मैनेजर: 280 पद
मैनेजमेंट एक्जीक्यूटिव: 4 पद
लॉ ऑफिसर/लीगल एग्जीक्यूटिव: 4 पद
मैनेजर: 1 पद

योग्यता मापदंड
उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे यहां उपलब्ध विस्तृत नोटिफिकेशन के माध्यम से शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा को चेक कर सकते हैं.

चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में संबंधित कंपनी द्वारा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद ऑनलाइन परीक्षा शामिल है, जिसके लिए उम्मीदवार अलॉकेटेड किया गया है.

आवेदन शुल्क
अनारक्षित वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹1200/- रुपये और मध्यप्रदेश के रहने वाले अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/ईडब्ल्यूएस/पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹600/- रुपये है. इसके अलावा उम्मीदवार इससे संबंधित अधिक विवरण के लिए MPPGCL की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं.