Home छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशनकार्डधारकों को अप्रैल व मई माह का...

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशनकार्डधारकों को अप्रैल व मई माह का एकमुश्त मिलेगा चावल

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

मुंगेली/ सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत जिले के राशन कार्डधारकों को पात्रतानुसार अप्रैल एवं मई माह का चावल एकमुश्त मिलेगा। कलेक्टर राहुल देव ने इस संबंध में सभी अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को पत्र जारी कर सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं सार्वभौम पीडीएस के अंतर्गत प्रचलित सभी राशनकार्डधारियों को माह अप्रैल एवं मई हेतु पात्रतानुसार चावल का आबंटन एवं वितरण माह अप्रैल में कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि इस हेतु आबंटन अनुरूप खाद्यान्न का भंडारण उचित मूल्य दुकानों में समय पर कराया जाए। 02 माह के चावल एवं अन्य राशन सामग्री के परिवहन हेतु आवश्यक वाहनों की व्यवस्था एवं भंडारण हेतु संबंधित ग्राम पंचायत व नगरीय क्षेत्र में सुरक्षित भंडारण स्थल के चिन्हांकन की कार्यवाही पूर्ण कराकर राशन सामग्री का भंडारण किया जाए। 02 माह के चावल वितरण की सूचना सभी राशनकार्डधारियों को मुनादी व उचित मूल्य दुकानों पर पोस्टर एवं बैनर प्रदर्शित कर दी जाए। चावल को छोड़कर शेष राशन सामग्री जैसे, नमक, शक्कर, केरोसिन एवं अनुसूचित क्षेत्रों में चना की माहवार पात्रता अनुसार ही वितरण कराया जाए। जिले की प्रत्येक उचित मूल्य दुकान हेतु चावल उत्सव के आयोजन की तिथि का निर्धारण कराकर चावल उत्सव के दिन राशनकार्डधारियों को 02 महीने का चावल वितरित किया जाए। जिले में राजस्व, खाद्य एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों के माध्यम से 02 माह के चावल का भण्डारण एवं वितरण व्यवस्था की निगरानी सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि 02 माह के भंडारित खाद्यान्न की निगरानी समिति के माध्यम से तथा खाद्य निरीक्षक/सहायक खाद्य अधिकारी से पुष्टि कराकर यह सुनिश्चित किया जाए कि भंडारित खाद्यान्न का किसी भी प्रकार से व्यपवर्तन न हो।