Home छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट संरक्षित कार्य संपादित करने वाले 03 रेलकर्मियों को मंडल रेल प्रबंधक...

उत्कृष्ट संरक्षित कार्य संपादित करने वाले 03 रेलकर्मियों को मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रवीण पाण्डेय ने संरक्षा पुरस्कार से किया सम्मानित

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

भूपेंद्र साहू।ब्यूरो चीफ बिलासपुर।बिलासपुर :- संरक्षित रेल परिचालन रेलवे प्रशासन की पहली प्राथमिकता है । इसके लिए नियमित रूप से संरक्षा से संबन्धित विभिन्न जागरूकता अभियान चलाये जा रहे हैं | इसके साथ ही संरक्षा में सराहनीय योगदान देने वाले संरक्षा प्रहरियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है | इसी कड़ी में विगत दिनों अपनी ड्यूटी के दौरान असामान्य परिस्थिति को भांपते हुये सर्व संबंधितों को सूचना देकर संभावित दुर्घटना को टालने एवं संरक्षित रेल परिचालन में सराहनीय भूमिका निभाने वाले सहायक लोको पायलट रायगढ़ श्री आर के रंजन, मुख्य लोको निरीक्षक बिलासपुर विद्याकर राय व टेकनीशियन बिलासपुर अनिल साहू को संरक्षा पुरस्कार के लिए चयनित किया गया । आज मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण पाण्डेय ने इन तीनों कर्मचारियों को इनके द्वारा की गई उत्कृष्ट एवं सराहनीय संरक्षा संबन्धित कार्य की सराहना करते हुये संरक्षा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया । मंडल रेल प्रबंधक द्वारा सभी को भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ कार्य करते रहने की शुभकामनायें भी दी गई । इस अवसर पर वरि.मंडल संरक्षा अधिकारी अनुराग कुमार सिंह उपस्थित थे |