Home छत्तीसगढ़ मंडल के 26 रेल परिवार के सदस्य हुये सेवानिवृत्त । सम्मान समारोह...

मंडल के 26 रेल परिवार के सदस्य हुये सेवानिवृत्त । सम्मान समारोह में दी गई भावभीनी विदाई |

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

भूपेंद्र साहू।ब्यूरो चीफ बिलासपुर।बिलासपुर – दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के विभिन्न विभागों में कार्यरत् 26 रेल परिवार के सदस्य माह मई 2023 में अपनी गौरवशाली रेल सेवा पूर्ण करने के पश्चात् सेवानिवृत्त हुए। मंडल कार्मिक सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में समस्त सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई । इस अवसर पर मंडल कार्मिक अधिकारी वायव्य चौबे व सहायक मंडल वित्त प्रबंधक अविनाश जाधव द्वारा सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बंदोबस्त भुगतान से संबंधित समस्त दस्तावेज़, सेवा प्रशस्ति प्रमाण-पत्र एवं सेवा मैडल आदि प्रदान किया गया | इस अवसर पर सहायक कार्मिक अधिकारी रमेश बाबू, सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन कल्याण निरीक्षक तथा कार्मिक निपटारा शाखा के कर्मचारीगण उपस्थित थे। मंडल के सेवानिवृत्त होने वाले 26 रेलकर्मियों मे परिचालन विभाग से 02, इंजीनियरिंग विभाग से 09, यांत्रिक विभाग से 05, विद्युत विभाग से 04, वाणिज्य विभाग से 05 तथा शिक्षा विभाग से 01 कर्मचारी शामिल हैं । इस अवसर पर अधिकारियों ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनकी गौरवशाली रेल सेवा के लिए बधाई दी तथा सेवानिवृत्त लाइफ को आनंदपूर्वक व्यतीत करने की बात कही ।