Home छत्तीसगढ़ शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में मुंगेली पुलिस को मिली सफलता थाना...

शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में मुंगेली पुलिस को मिली सफलता थाना लोरमी द्वारा सोने-चांदी के जेवर एवं नकदी चोरी करने वाले 03 आरोपियों आनंद करिहार, आकाश विश्वकर्मा एवं भगवान सिंह उर्फ कटप्पा को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में जेल।

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

मुंगेली //लोरमी प्राथी सत्यनारायण गुप्ता ने दिनांक 19.07.2023 को थाना लोरमी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 10.07.2023 की रात्रि उसके घर से अज्ञात चोर द्वारा आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर एवं 5000/- रूपये नकदी चोरी की रिपोर्ट पर थाना लोरमी में अपराध क्रमांक 235/23 धारा 457, 380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण में विवेचना के दौरान मुखबिरों की सूचना पर 03 आरोपियों आनंद करिहार, आकाश विश्वकर्मा एवं भगवान सिंह उर्फ कटप्पा को गिरफ्तार कर सघन पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा उक्त चोरी करना स्वीकार किये हैं, जिनके कब्जे से एक जोड़ी चांदी का पायल एवं अगूठी जप्त कर तीनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
प्रकरण की विवेचना एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव पाण्डेय, सउनि आजूराम गोंड़, प्रधान आरक्षक नरेश यादव, आरक्षक जितेन्द्र ठाकुर, नागेश साहू, अरूण साहू, बलदेव राजपूत, आशीष सोनी, रवि डाहिरे, विनोद ओगेरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।