Home छत्तीसगढ़ जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में हर्ष शर्मा रहे प्रथम

जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में हर्ष शर्मा रहे प्रथम

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

9 अगस्त संभाग स्तरीय प्रतियोगिता रायगढ़ खेलेंगे

मुंगेली मुंगेली आज 05 अगस्त को हुए शालेय जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के अंतर्गत जिला मुंगेली के तीनों विकासखंड के प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें से कुल 19 बालक /बालिकाओं का चयन संभाग स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता हेतु किया गया । स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी विद्यालय दाऊपारा से आर्यमन जोशी , रेयान वर्मा,सक्षम वर्मा ,हिमांशु बाजपई,लक्ष्मी नारायण ,महावीर जैन एवं रेशमी मरावी का चयन हुआ। सेंट.जेवियर स्कूल मुंगेली से हर्ष शर्मा 17 वर्ष बालक में प्रथम एवं विधान वेंताल द्वितीय व नीरव लूनिया 19 वर्ष बालक में प्रथम रहे ।जेसीस पब्लिक स्कूल मुंगेली से प्रांजल देवांगन,अब्दुल,मौसमी मरावी का चयन हुआ। अल्फा पब्लिक स्कूल मुंगेली से आशीष शुक्ला एवं विधान शर्मा का चयन हुआ।

विकासखंड लोरमी से अविनाश सिंह राजपूत एवं सोनल साहू (सेजेस )। आयोजन को संपन्न कराने में प्रभारी जिला शिक्षा क्रीड़ा अधिकारी विजय वर्मा , सेजेस दाऊपारा के पी.टी.आई राजेंद्र प्रसाद साहू एवं विनोद गोयल पी.टी.आई जेसिस पब्लिक स्कूल का योगदान रहा । विजयी सभी विद्यार्थी 09/08/2023 को संभाग स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता रायगढ़ में भाग लेंगे। चयनित विद्यार्थियों को एवं विद्यालय परिवार के सदस्यों ने शुभकामनाएं दी।