Home छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव किरण तिवारी ने बेलतरा विधानसभा से पेश की...

महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव किरण तिवारी ने बेलतरा विधानसभा से पेश की अपनी दावेदारी,ब्लॉक अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत किया अपना आवेदन

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

किरण तिवारी ने बेलतरा विधानसभा से पेश की अपनी दावेदारी,ब्लॉक अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत किया

महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव किरण तिवारी ने बेलतरा विधानसभा से पेश की अपनी दावेदारी,ब्लॉक अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत किया अपना आवेदन

बेलतरा -:-छत्तीसगढ़ प्रदेश में वर्ष 2023 में विधानसभा चुनाव होना निर्धारित है महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव किरण तिवारी ने बेलतरा से पेश की अपनी दावेदारी
बेलतरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष झगरराम सूर्यवंशी व महेत्तर राम कश्यप, विनोद साहू जी के समक्ष अपना आवेदन प्रस्तुत किया है। बताया जा रहा किरण तिवारी सक्रिय रूप क्षेत्र मे राजनीतिक, सामाजिक कार्यक्रमों में उनकी उपस्थिति प्रमुख रूप से रहती है बेलतरा में उन्हें एक सर्वमान्य और लोकप्रिय कांग्रेस नेत्री के रूप में स्थापित किया है

संघर्ष और मेहनत का प्रतिफल कांग्रेस में निश्चित मिलता है चर्चा के दौरान बताया कि महिला कांग्रेस नेत्री किरण तिवारी जी बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में वह 2008 से सक्रिय हैं और लगातार संगठन के महत्वपूर्ण पद पर रहते हुए उन्होंने कार्य किया है।

कांग्रेसी एक लोकतांत्रिक पार्टी

किरण तिवारी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी एक लोकतांत्रिक पार्टी है यहां सभी कार्यकर्ताओं को एक समान सम्मान और अधिकार मिलता उसी का प्रतिफल है कि आज कांग्रेस का कोई भी कार्यकर्ता विधानसभा में चुनाव लड़ने के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर सकता है निश्चित ही मेरे भी मन में इच्छा थी कि अगर अवसर मिलता है तो बेलतरा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 31से विधायक के रूप में यहां के जनता की सेवा कर सकूं।