Home छत्तीसगढ़ शिक्षा के क्षेत्र मे नौनिहालो के बैठने के लिए हो समुचित व्यवस्था...

शिक्षा के क्षेत्र मे नौनिहालो के बैठने के लिए हो समुचित व्यवस्था ….सौरभ सिंह

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

विधायक ने खिसोरा के सरस्वती शिशु मंदिर मे किया अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण

विधायक सौरभ सिंह के द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खिसोरा के सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में अतिरिक्त कक्ष का उद्घाटन किया गया । उक्त विद्यालय कई वर्षों से संचालित है एवं बलौदा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण इलाकों से आए छोटे-बड़े छात्रों को आधुनिक एवं आध्यात्मिक शिक्षा प्रदान करने में महती भूमिका निभाता है । इस संबंध में स्कूल के प्राचार्य एवं शिक्षक गणों के द्वारा बच्चों की संख्या एवं बैठने की व्यवस्था को देखकर विधायक सौरभ सिंह से अतिरिक्त कक्ष के लिए मांग प्रस्तुत किया था जिसे विधायक सौरभ सिंह के द्वारा सहर्ष स्वीकार कर उन्हें अतिरिक्त कक्ष का सौगात जिला खनिज न्यास मत के द्वारा प्रदान किया गया । आज इस भवन के उदघाटन में विधायक सौरभ सिंह के साथ ग्राम के बल्लू अहीर सतीश यादव शेखर यादव जनपद सदस्य ओम श्रीवास समीर शुक्ला गोस्वामी जीवन लाल सुरेश राठौड़ परमेश्वर अहीर रामेश्वर सहित सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य एवं शिक्षक गण तथा भारी संख्या में ग्रामवासी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे ।