Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें भाजपा प्रत्याशी पुन्नूलाल मोहले को क्षेत्र में भरपूर सहयोग व समर्थन…

भाजपा प्रत्याशी पुन्नूलाल मोहले को क्षेत्र में भरपूर सहयोग व समर्थन…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

देवेंद्र कान्हा जायसवाल मुंगेली//मुंगेली/ अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित मुंगेली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पुन्नूलाल मोहले को क्षेत्र में भरपूर सहयोग व समर्थन मिल रहा है। आज उन्होंने नगर व ग्रामीण क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ जनसम्पर्क किया। भाजपा प्रत्याशी पुन्नूलाल मोहले के लंबे समय से क्षेत्र के सभी नागरिकों से जीवंत सम्पर्क का लाभ उन्हें मिल रहा है। नगर एवं गांव गांव के लोग उनसे भली भांति परिचित हैं इसके बावजूद वे जनसंपर्क में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। आज जिला भाजपा कार्यालय से परशुराम जी चौक पुराना बस स्टैण्ड,सदर बाजार,महावीर स्वामी चौक गोलबाजार, माँ परमेश्वरी(बालानी)चौक में घर व दुकानों में संपर्क कर भाजपा को जिताने की अपील की। मोहले ने कहा कि भाजपा का घोषणा पत्र मोदी गारंटी है जिसमें 3100 रुपए में प्रति क्विंटल की दर से 21 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी। महिलाओं को प्रति माह 1000 रुपए व 500 रूपए में गैस सिलेंडर दी जाएगी। पुन्नूलाल मोहले के साथ नगर व ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।