Home छत्तीसगढ़ कर्मा नृत्य की धुन पर मतदाताओं के साथ थिरके bjp प्रत्याशी

कर्मा नृत्य की धुन पर मतदाताओं के साथ थिरके bjp प्रत्याशी

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

बिलासपुर – बेलतरा के भाजपा प्रत्याशी गुरुवार को जन संपर्क के दौरान मदार की थाप पर थिरके कर्मा गीत के धुन में रमे दिखे । बिलासपुर जिले बेलतरा विधानसभा क्षेत्र मे जन संपर्क के दौरान ग्रामीणों ने प्रत्याशी का सम्मान कर्मा नित्य के साथ स्वगात किया । बात दे सुशांत शुक्ला लगातार डोर टू डोर जन संपर्क कर रहे है और जनता के बीच पहुँच कर आशीर्वाद मांग रहे है। भाजपा प्रत्याशी ने सुशांत शुक्ला ने बताया हम जनता के बीच पहुंच रहे हैं उनका आशीर्वाद और भरपूर समर्थन भी मिल रहा है निश्चित ही मुझे विश्वास है बेलतरा विधानसभा क्षेत्र की हर एक लोगो पर उनका आशीर्वाद मुझे जरूर मिलेगा। उनके आशीर्वाद से प्रदेश मैं बहुमत के साथ भाजपा सत्ता पर आएगी और झूठ फरेब की राजनीति करने वाले लबरा सरकार की विदाई करेगी, जिन्होंने गरीबों का आवास तक नहीं बनने दिया जो कच्चे मकान में आज रह रहे हैं इसका पापी भूपेश बघेल को और ले डूबेगा। चोरहा देवरी, बसहा ,कर्मा, रामपुर मंजूर पहरी,बिटकुली, धैरा मूड़ा,कडरी ,सलखा ,लिम्हा, कोरबी, बाका जाकर सभी महिलाओं को महतारी वंदन योजना सहित भाजपा के सभी घोषणा के फायदे बताकर लोगो को नए छत्तीसगढ़ का सपना बताया । सुशांत ने कहा की हम वही पार्टी के सदस्य है जिन्होंने इस छत्तीसगढ़ को बनाया और यहां के संस्कृति को पाला पोसा वही कांग्रेस ने सिर्फ 5 सालो में प्रदेश के भोले भले जनता को लूटने का काम किया है महादेव के जेब खाली कर अपना जेब भरने का काम किया है।

इस मौके पर विक्रम सिंह ठाकुर
,जनपद सदस्य उपाध्यक्ष,लक्ष्मी कश्यप, मंडल अध्यक्षअवधेष अग्रवाल ,गंगा साहू,योगेश दुबे, विजयधर दीवान,उमेश गौरहा,,अनिल पांडेय, लोकेशधर दीवान बड़ी संख्या में समर्थक शामिल रहे।