Home छत्तीसगढ़ श्रीभैरव जयंती महोत्सव 1 दिसम्बर से , नौ दिवसीय महोत्सव की तैयारियां जोरों...

श्रीभैरव जयंती महोत्सव 1 दिसम्बर से , नौ दिवसीय महोत्सव की तैयारियां जोरों पर

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

रतनपुर–श्री भैरव जयंती महोत्सव की तैयारी जोर शोर से नगर के भैरव भक्तों द्वारा की जा रही है ,जो 1दिसम्बर से प्रारम्भ होकर लगातार नौ दिनों तक धार्मिक महोत्सव के रूप में नगर में मनाई जाएगी,
विदित हो कि हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी माघ कृष्ण पक्ष अष्टमी  5 दिसम्बर को श्री भैरव जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा,श्री सिद्ध तंत्र पीठ भैरव बाबा मन्दिर में होने वाले नौ दिवसीय श्री भैरव जयंती महोत्सव को लेकर मन्दिर प्रबन्धन सहित नगर के भक्तजनों द्वारा जोरदार तैयारी की जा रही है,मन्दिर प्रबन्धक पँ जागेश्वर अवस्थी ने बताया कि 1दिसम्बर से श्री भैरव जयंती महोत्सव का आगाज कलश यात्रा के साथ होगा जो कि नौ दिसम्बर   तक विभिन्न धार्मिक व सामाजिक  आयोजनों के साथ सम्पन्न होगा, जयंती महोत्सव के प्रथम दिवस को श्री भैरव बाबा का दिब्य रूप भक्तों को देखने को मिलेगा साथ ही प्रतिदिन भगवान भैरव नाथ जी का विशेष पूजा पाठ किया जाएगा,


        **नौ दिनों तक रुद्र महायज्ञ  होगा **
श्री भैरव जन्मोत्सव के दिन से ही मन्दिर परिसर में बने यज्ञ कुंड में श्री रुद्र महायज्ञ क्षेत्र के प्रतिष्टित विद्वान आचार्यो की अगुवाई में प्रारम्भ होगा,जिसमे प्रदेश के नामचीन हस्तियां सहित नगर के गणमान्य जन बतौर यजमान शामिल होकर देश प्रदेश की खुशहाली की कामना करेंगे,
             प्रतिदिन निःशुल्क भंडारा
श्री भैरव जन्मोत्सव समारोह के गरिमापूर्ण अवसर पर मन्दिर प्रबन्धन द्वारा नौ दिनों तक मन्दिर परिसर में स्थित धर्मशाला में निःशुल्क भंडारे की ब्यवस्था की जा रही है,ताकि दूर दराज से आ रहे श्री भैरव बाबा के भक्तों को भोजन रूपी प्रसाद मिलता रहे,
         सभी बन सकते है यजमान
श्री अवस्थी  ने बताया कि श्री रुद्र महायज्ञ  का उद्देश्य “सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय ” है,अतः कोई भी नागरिक मन्दिर में पंजीयन कराकर यज्ञ में यजमान बनकर पुण्य लाभ ले सकते है,


                **नौ रात तक भजन कीर्तन **
1दिसम्बर से 9दिसम्बर   तक रात्रि में क्षेत्रीय कलाकारों तथा मानस टोलियों द्वारा प्रतिदिन भजन कीर्तन तथा भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा,साथ ही मंचीय कार्यक्रम किया जाएगा,
** भिक्षुकों का होगा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण**
महोत्सव के अंतिम दिवस मन्दिर परिसर में भिक्षुकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यकतानुसार चश्मा,दवा,चरण पादुका ,सहित अन्य सामग्री प्रबंधन द्वारा प्रदान किया जाएगा,
तंत्र अधिष्ठाता श्री भैरव बाबा की जन्मोत्सव समारोह को यादगार बनाने क्षेत्र भर के भक्तजनों द्वारा जोरदार तैयारी की जा रही है,साथ ही मन्दिर प्रबन्धन के पण्डित दिलीप दुबे,राजेन्द्र दुबे,महेश्वर पांडेय , विक्की अवस्थी ,कान्हा तीव्र सोनू तम्बोली,सहित अन्य जन जुटे हुए है,