Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें वार्षिक सामाजिक मिलन समारोह, युवक युवती परिचय सम्मेलन 07 जनवरी 2024 को,,डड़सेना...

वार्षिक सामाजिक मिलन समारोह, युवक युवती परिचय सम्मेलन 07 जनवरी 2024 को,,डड़सेना कलार समाज की बैठक सम्पन्न

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

देवेंद्र कान्हा जायसवाल

बिलासपुर 26 नवंबर 2023// डड़सेना कलार समाज विकास समिति बिलासपुर द्वारा विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वप्रथम संविधान दिवस पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और संविधान की प्रस्तावना का पठन किया गया। तत्पश्चात सामाजिक मुद्दों पर चर्चा किया गया। जिसमे वार्षिक सामाजिक मिलन समारोह, युवक युवती परिचय सम्मेलन 07 जनवरी 2024 को करने का निर्णय लिया गया। इस हेतु सामाजिक पत्रिका में प्रकाशन के लिए युवक युवती का बायोडाटा 30 दिसम्बर तक आवेदन मंगवाया गया है। प्रतिभावान छात्र छात्राओ का सम्मान के लिए बायोडाटा आमंत्रित हैं। सामाजिक पत्रिका में शुभकमाना संदेश,विज्ञापन प्रकाशित सहित अन्य सामाजिक मुद्दों पर गहन समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान समाज के वरिष्ठजन मौजूद रहे।